×

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली भाजपा ने जारी किया MCD चुनाव 2022 का थीम सॉंग, कहा: यह गाना नहीं दिल्ली की है आवाज

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीते 15 सालों से भाजपा का शासन है। इस बार के चुनाव में भाजपा सीधा मुकाबला राज्य की सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी से है। दिल्ली भाजपा के थीम सॉन्ग की ओपनिंग लाइन "बीजेपी मतलब सेवा है" रखा गया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 15 Nov 2022 12:08 PM GMT (Updated on: 15 Nov 2022 3:53 PM GMT)
Delhi MCD Election 2022
X

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का पार्टी का थीम सॉन्ग जारी करते दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व सांसद मनोज तिवारी के साथ अन्य लोग। 

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश की प्रमुख पार्टियां भाजपा, आप और कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। हर दल निगम चुनाव का किला फतह करने के लिए जद्दोजहद में लगे हुए हैं। अधिकांश दलों की ओर से नगर निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। जो कुछ उम्मीदवार रहे गए हैं तो जल्द पाटिया उनके नाम की भी घोषणा कर देंगे। तीनों दलों के चुनाव प्रचार अभियान की अगर तुलना करें तो इनमें भाजपा एक कदम आगे है। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए पार्टी का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया।

यह लोग रहे मौजूद

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना और प्रवीण शंकर कपूर, सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय, आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल, शविक्रम मित्तल एवं नीलकांत बख्शी की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा का एमसीडी चुनाव 2022 का थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया। इस थीम सॉन्ग को भोजपुरी कलाकार एवं दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाया है।

थीम सॉन्ग इन मुद्दों पर आधारित

एमसीडी चुनाव 2022 के थीम सांग के माध्मय से दिल्ली भाजपा ने राज्य में केजरीवाल सरकार के कुशासन से लेकर दिल्ली में वायु प्रदूषण, मैली यमुना, शराब घोटाले आदि को निशाना साधा है। वहीं, दिल्ली भाजपा एवं नगर निगम द्वारा कोविड काल में की गई सेवा, ढ़लावमुक्त दिल्ली बनाने के लिए किए गए कार्य एवं विभिन्न अन्य सेवा कार्यों का उल्लेख इस गीत के जरिये किया है।

एक बार फिर भाजपा आने वाली

इस मौके पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछली बार भी मनोज तिवारी द्वारा गाने के सहारे ही हमने निगम चुनाव लड़ा था और अपने कार्यों एवं विकास के नए आयामों के आधार पर चुनाव जीते थे। एक बार फिर से जनता की पूर्ण समर्थन के साथ हम निगम में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की तस्वीर और असलीयत है। सभी को पता है कि कोरोना के समय में कौन एसी कमरो में बैठा था और कौन सड़को पर जान जोखिम में डालकर जनसेवा की।

दिल्ली की गालियों तक जाएगा गीत

गीत के गायक एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह गाना नहीं दिल्ली की पुकार है और इसको गलियों तक पहुचाने का भाजपा ने फैसला कर लिया है। गाने के माध्यम से दिल्ली की जनता जो पिछले आठ सालों के केजरीवाल सरकार में समस्याओं का सामना किया है, उसे भी हमने बताने की कोशिश की है।

4 दिसंबर को होगा मतदान

आपको बता दें कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव की 250 सीटें हैं। यहां 4 दिसंबर को नगर निगम का चुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। वहीं, नामांकन पत्र वापस की आखिरी तिथि 19 नवंबर है। बीते 15 साल नगर निगम के सत्ता भाजपा के हाथ में है। पार्टी ने 2017 के एमसीडी चुनाव में कुल 81 सीटों पर फतह हासिल की थी। हालांकि भाजपा ने इस बार भी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का दावा किया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story