×

Election Results 2022: कांग्रेस की हार पर बोले राहुल गांधी, कहा- जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं

Election Results 2022: पांच राज्यों के चुनावों में हार होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि ‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।

Deepak Kumar
Written By Deepak KumarPublished By Network
Published on: 10 March 2022 12:00 PM GMT
jahangirpuri violence congress leader rahul gandhi says stop bulldozers of hatred
X

राहुल गांधी (फाइल फोटो- न्यूजट्रैक) 

Assembly Election Result 2022: देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं, जिसमें पंजाब को छोड़ कर बाकि चारों राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। इन चुनावों में कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, पंजाब में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन इन चुनावों में आप ने राजनीति में उलटफेर करते हुए पंजाब में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब थी कि 5 राज्यों में से किसी भी राज्य में अपनी सरकार नहीं बना पाई। इन 5 राज्यों के चुनावों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश से सबक लेगी और देश के लोगों के हित में काम करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जो लोग जीते हैं उन्हें शुभकामनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।

चुनाव परिणाम का हाल

वहीं, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा 273 सीटों पर और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) 125 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तराखंड की 70 में से 45 सीटों पर भाजपा आगे है। आम आदमी पार्टी पंजाब के रुझानों में 117 में से 89 सीटों पर आगे चल रही है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story