×

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, जानिए किसे दिया टिकट

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 7 April 2024 11:25 AM GMT (Updated on: 7 April 2024 11:57 AM GMT)
Congress New Candidate List
X
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की (Photo - Social Media)

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी अपने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में रविवार (07 अप्रैल, 2024) को आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, उनमें बनगांव सुरक्षित सीट से प्रदीप विश्वास, उलुबेरिया से अजहर मलिक और घाटाल से डॉ. पपिया चक्रवर्ती के नाम शामिल है।


Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story