×

Lok Sabha Election 2024 : मोदी सरकार का विरोध करना पड़ा भारी, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर गिरफ्तार

Lok Sabha Election 2024 : तमिलनाडु पुलिस ने किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर को गिरफ्तार कर लिया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 7 April 2024 3:43 PM GMT (Updated on: 7 April 2024 4:05 PM GMT)
Sarvan Singh Pandher Arrest
X

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर (Photo - Social Media) 

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं, रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इस बीच तमिलनाडु पुलिस ने किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर को गिरफ्तार कर लिया है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर सहित 7-8 अन्य साथी किसान नेताओं को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी लोग केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने साथी गुरमीत सिंह मांगट, मनजीत सिंह राय व हरविंदर सिंह मसानिया के साथ तामिलनाडु गए थे। पुलिस ने इन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, किसान नेता पंढेर ने चुनाव आयोग को निशाने लेते हुए कहा कि वह भी केंद्र सरकार से मिला हुआ है।

शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी

वहीं, हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा के किसान नेताओं ने शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंक कर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं, अब किसान नेता अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़वाने के लिए आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं। किसानों ने 9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी भी दी है।

सरकार के साथ हुई बातचीत रही बेनतीजा

बता दें कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन बेनतीजा रही है। इस बीच चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद किसान का प्रदर्शन अब शांतिपूर्वक हो गया है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती है, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story