×

UP Lok Sabha Election Voting: यूपी में चुनाव सम्पन्न, 5 बजे तक तक 52.64 % मतदान, अमरोहा में सबसे अधिक 62.08 फीसदी वोटिंग

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव - 2024 के लिए दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान पूरा हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला।

Jugul Kishor
Published on: 26 April 2024 11:49 AM GMT (Updated on: 26 April 2024 12:49 PM GMT)

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव - 2024 के लिए दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है और शाम छह बजे तक चला। यूपी में आठ सीटोंं पर होने वाले मतदान के लिए 17,698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

8 सीटों पर 91 प्रत्याशी मैदान में

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों - अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में मतदान पूरा हो चुका है। इन आठ सीटों पर कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिसमें से 10 महिला प्रत्याशी हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1,67,77,198 मतदाता हैं, जिसमें 9026051 पुरुष और 7750356 महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने 03 विशेष प्रेक्षक, 08 सामान्य प्रेक्षक, 05 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने 6841 निरीक्षक-उपनिरीक्षक, 39642 मुख्य आरक्षी और आरक्षी, 28784 होमगार्ड्स तैनात किए गए थे। इसके साथ ही 60 कंपनी पीएसी, 239 कम्पनी सीएपीएफ और बीएसएफ की तैनाती हुई थी। वहीं, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और आरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया था। इसके अलावा 5066 ग्राम चौकीदार और 105 पीआरडी जवान भी मतदान स्थलों पर नजर रखा।

Live Updates

  • UP Lok Sabha Election 2024 Live: बुलंदशहर DM-SSP ने किया मतदान
    26 April 2024 2:04 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: बुलंदशहर DM-SSP ने किया मतदान

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: बुलंदशहर में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपना मतदान कर दिया है। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वह आज घर से निकले और मतदान करें और देश के लोकतांत्रिक महापर्व पर देश की लोकतांत्रिक सरकार का गठन करने में अहम भूमिका निभाएं। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न करने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैयार की गई है। 33 सेक्टर 191 जोन में बुलंदशहर को विभाजित कर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। 

  • 26 April 2024 2:01 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: मतदान से पहले भगवान की शरण मे पहुँचे भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: बुलंदशहर जनपद में मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह भगवान की शरण मे पहुँचे हैं। 


  • 26 April 2024 1:49 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकार्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!


  • 26 April 2024 1:46 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: आपका एक-एक वोट देश का स्वर्णिम भविष्य बनाने में निर्णायक: CM योगी

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच सीएम योगी ने जनता से मतदान करने की अपील की है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव-2024 के आज दूसरे चरण के मतदान में सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि 'सुरक्षित व विकसित भारत' के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक-एक वोट देश का स्वर्णिम भविष्य बनाने में निर्णायक है। पहले मतदान, फिर जलपान!

  • 26 April 2024 1:42 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग शुरू

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: यूपी की आठ सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई है। इस चरण में आठ सीटों पर कुल 91 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग शाम छह बजे तक चलेगी। 

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story