×

Lok Sabha Election 2024 : करौली में पीएम मोदी बोले - ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने लिए है

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तरखंड के ऋषिकेश के बाद राजस्थान के करौली में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 11 April 2024 9:54 AM GMT (Updated on: 11 April 2024 12:51 PM GMT)
PM Modi Karauli Speech
X

PM Modi (Photo - Social Media)

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी सहित सभी राजनीतिक दल प्रचार अभियान में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तरखंड के ऋषिकेश के बाद राजस्थान के करौली में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मेरे शरीर का कण-कण और जीवन का पल-पल 140 करोड़ देशवासियों के लिए समर्पित है। राजस्थान के करौली के मेरे परिवारजनों से वादा है कि परिश्रम करने में कोई कमी नहीं रखूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में उनकी सरकार ने उन समस्याओं का समाधान किया, जो कांग्रेस नहीं कर पाई है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के दस कराेड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है। पहली बार किसी सरकार ने 80 हजार से ज्यादा किसानों के पशुधन की भी चिंता की है। पशुओं का भी टीकाकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में उनकी सरकार ने उन समस्याओं का समाधान किया, जो कांग्रेस नहीं कर पाई है।

सनातन विरोधियों का समर्थन करती है कांग्रेस

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जिस राजस्थान ने, धौलपुर ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए पत्थर भेजे, उसी राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। इन लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में इनकी साथी पार्टी सनातन को नष्ट करने की बात करती है और ये कांग्रेस वाले उनका मौन समर्थन करते हैं।

कच्चातिवु द्वीप को लेकर कांग्रेस को घेरा

कच्चातिवु द्वीप को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के पास के एक द्वीप कच्चातिवु को कांग्रेस ने श्रीलंका को दे दिया था। इस देशविरोधी कुकृत्य को कांग्रेस बेशर्मी से जायज ठहरा रही है। कल ही कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा है कि कच्चातिवु पर कोई रहता है क्या। रहता नहीं है तो क्या दे दोगे? ऐसे होती है देशसेवा? ये है इनकी मानसिकता। इनके लिए देश का खाली हिस्सा सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा है।

मोदी आराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ

उन्होंने कहा कि मोदी आराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी मेहनत करता है, क्योंकि मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं। ऐसे लक्ष्य जो देश से जुड़े हैं, आपसे जुड़े हैं, आपके बच्चों से और देश के युवाओं से जुड़े हैं।

बता दें कि करौली धौलपुर लोकसभा सीट पर 2009 के चुनाव में कांग्रेस से खिलाड़ी लाल बैरवा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से बीजेपी से डॉक्टर मनोज राजोरिया इस सीट पर दो बार चुनाव जीत चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार इंदू देवी जाटव चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव को टिकट दिया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story