×

Mission 2024: नोएडा में विपक्ष पर गरजे राजनाथ सिंह, बोले - पहले 'भ्रष्टाचार का केंद्र' बन गया था...

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने गैर भाजपाई सरकारों पर जमकर प्रहार किया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 23 April 2024 10:05 AM GMT (Updated on: 23 April 2024 10:33 AM GMT)
Mission 2024: नोएडा में विपक्ष पर गरजे राजनाथ सिंह, बोले - पहले भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया था...
X

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया है। दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने गैर भाजपाई सरकारों पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पहले नोएडा को भ्रष्टाचार के केंद्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब व्यापार का केंद्र बन गया है। बता दें कि वह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में अपराधियों का बोलबाला था, जिससे यहां के लोग पलायन करने पर मजबूर करते थे। उन्होंने कहा कि नोएडा के बारे में हमें अच्छे से पता है कि एक समय था यह नेताओं के लिए भ्रष्टाचार का केंद्र था, लेकिन डबल इंजन की सरकार में आज नोएडा व्यापा का केंद्र बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले यहां अपराधियों का खौफ था, लोग पलायन करने को मजबूर थे, लेकिन यह सब अब पुरानी बातें हो चुकी हैं।

अब निवेशकों की पसंद बना नोएडा

उन्होंने कहा कि नोएडा अब आपराधिक रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि अच्छी कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है, यहां अब भारत ही नहीं दुनिया के कई देशोें से भारी निवेश भी आ रहे हैं, जिससे विकास को गति मिल रही है। उन्होंने जेवर हवाईअड्डे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब सबसे पहले उन्होंने इसका प्रस्ताव लेकर भारत सरकार के पास गए थे। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टिंयों की सरकारों के समय जेवर हवाई अड्डे का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में वला गया था, लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी ने संकल्प लिया कि यहां देश को सबसे बड़ा हवाई अड्डा मिलेगा और आज तेजी से काम भी हो रहा ह ै।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story