×

Lok Sabha Election 2024: आरएलडी ने बागपत से डाक्टर राजकुमार सांगवान और बिजनौर से चंदन चौधरी को बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी से गठबंधन के बाद रालोद को यूपी में दो सीटें मिली हैं। एक बागपत की और दूसरी बिजनौर की। अब आरएलडी ने इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 4 March 2024 1:29 PM GMT (Updated on: 4 March 2024 1:59 PM GMT)
RLD declared candidates, made Dr Rajkumar Sangwan from Baghpat and Chandan Choudhary from Bijnor
X

आरएलडी ने घोषित किए प्रत्याशी, बागपत से डाक्टर राजकुमार सांगवान और बिजनौर से चंदन चौधरी को बनाया उम्मीदवार: Photo- Social Media

Lok Sabha Election 2024: आरएलडी ने यूपी से लोकसभा के दो प्रत्याशियों को मैदान में उतारा हैं। वहीं पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने बागपत से डॉक्टर राजकुमार सांगवान को तो बिजनौर से चंदन चौधरी को लोकसभा टिकट दिया।

बीजेपी से गठबंधन के बाद रालोद को यूपी में दो सीटें मिली हैं। एक बागपत की और दूसरी बिजनौर की। अब आरएलडी ने इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।


वहीं आरएलडी ने यूपी विधान परिषद के लिए भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से योगेश चैधरी को उम्मीदवार बनाया गया हैं। 2 मार्च को जयंत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उसके बाद तय हो गया था कि आरएलडी को लोकसभा के लिए दो सीटें दी गईं। दोनों सीटें पश्चिमी यूपी से हैं। एक बागपत और दूसरी बिजनौर लोकसभा सीट।

बागपत से पहले थी जयंत के पत्नी के लड़ने की चर्चा

बागपत की सीट चैधरी परिवार की परंपरागत सीट रही है। लेकिन दो चुनाव में उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा है। अब आरएलडी का बीजेपी के साथ गठबंधन हो गया है और इसके तहत आरएलडी को बागपत की सीट मिली हैं। पहले यह चर्चा थी कि बागपत से जयंत या उनकी पत्नी चारू लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। जयंत वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं।

कौन हैं राजकुमार सांगवान? जिन्हें बागपत से बनाया प्रत्याशी

मेरठ के रहने वाले डॉ. राजकुमार सांगवान आरएलडी से 44 वर्ष से जुड़े हैं। लंबे समय तक छात्र और किसानों की राजनीति करने वाले डॉक्टर सांगवान ने शादी तक नहीं की और जमीनी राजनीति करते रहे हैं। वर्तमान में वह आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव हैं। 63 साल के डॉ. राजकुमार सांगवान 1980 में पहली बार बागपत के माया त्यागी कांड में हुए आंदोलन में जेल गए थे। इसके अलावा वे दर्जनों बाद छात्र और किसान आंदोलनों में जेल गए। उन्होंने मेरठ कालेज से इतिहास में एमए किया है। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह के ऊपर पीएचडी की।

वह मेरठ कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर भी रहे हैं। उन्हें वर्ष 1982 में मेरठ में आरएलडी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 1986 में वे छात्र आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। 1990 में वह मेरठ के युवा आरएलडी के जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद वे युवा आरएलडी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी बने। वर्ष 1995 में चौधरी अजित सिंह ने उन्हें झारखंड और बिहार के चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया था। इसके बाद वे आरएलडी में प्रदेश महामंत्री और प्रदेश महामंत्री सगंठन बने।

मीरापुर से विधायक हैं चंदन चौहान?

रालोद ने 28 साल के चंदन चैहान को बिजनौर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। बता दें चंदन चौहान वर्तमान में मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से आरलएडी के विधायक हैं। चंदन चौहान के पिता संजय चौहान बिजनौर से सांसद रह चुके हैं। उनके दादा नारायण चौहान यूपी के डिप्टी सीएम रहे हैं। गुर्जर बिरादरी से आने वाले चंदन चौहान को हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था।


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story