×

ग्लैमर वर्ल्ड में पाकिस्तानी ब्यूटी की धाक, यहां की एक्ट्रेसेस की है करोड़ों में कमाई

suman
Published on: 23 Sep 2016 11:04 AM GMT
ग्लैमर वर्ल्ड में पाकिस्तानी ब्यूटी की धाक, यहां की एक्ट्रेसेस की है करोड़ों में कमाई
X

pak-actress

पाक जैसे कट्टरपंथी देश में भी ग्लैमर सर चढ़कर बोलता है। ये वहां की खूबसूरत एक्ट्रेसेस को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। हमारे देश की तरह ही पाकिस्तान में भी घर-घर में भी टीवी का बोलाबाला है और टीवी सीरियलों में काम करने वाली एक्ट्रेस की डिमांड बहुत है। ये एक्ट्रेस टीवी सीरियल में सबसे ज्यादा पैसे लेकर काम करती हैं।खूबसूरत लड़कियों के लिए पाकिस्तानी टीवी कमाई के बड़े प्लेटफार्म के रूम में सामने आया है।

पूरी दुनिया में आतंकवादी गतिविधियों से पहचान बनाने वाला पाक अब ग्लैमर वर्ल्ड में भी अलग पहचान बनाने जा रहे है। इंडिया की तरह ही वहां की भी खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस साल भर में मोटी कमाई करती हैं। ये टीवी एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 1 से 3 लाख रुपए के बीच चार्ज करती हैं। कइयों की वार्षिक आय करोड़ों में है।

mahira-khan

पहले देश में ही पाकिस्तानी कलाकारों के लिए कला का माहौल नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब वहां भी वक्त ने करवट ली है। नयी पीढ़ी ने वहां के कट्टरपन के खिलाफ आवाज उठाई और ग्लैमर के पेशे को खुलकर जीने में यकीन करने लगी है। यहां हम इस दौर की पाकिस्तानी टीवी में काम कर रही लड़कियों के बारे में चर्चा कर रहे है। आइये जानते हैं की ये टीवी एक्ट्रेसेस किस तरह अपने रास्ते तय कर रही हैं...

आगे की स्लाइड्स में देखिए सजल अली खूबसूरत फोटोज....

sajal-ali

सजल अली

सजल अली को ब्यूटी बिद ब्रेन के तौर पर पाकिस्तान में जाना जाता है। वह पाकिस्तान की हाइयस्ट पेड सेलिब्रिटी में से एक हैं। उन्हें अपनी बेहतरीन डायलॉग डिलिवरी के लिए जाना जाता है। वह एक एपिसोड के लिए करीब 2.5 लाख रुपए चार्च करती हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए सायरा यूसुफ -सबा कमर खूबसूरत फोटोज....

suman122

सायरा यूसुफ

सायरा यूसुफ अपने ग्लैमर के लिए काफी फेमस हैं। वह पाकिस्तान की मॉडलिंग की दुनिया का भी जाना माना नाम है। उन्हें अपनी खूबसूरती के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। सायरा एक एपिसोड के लिए करीब 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

सबा कमर

हाइएस्ट पेइंग फीमेल सेलिब्रिटी की लिस्ट में सबा दूसरे नंबर पर हैं। हाल के दिनों में उनके कई शो बेहद पॉपुलर रहे हैं। वह एक एपिसोड के लिए करीब 2.9 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनकी एक्टिंग की पाकिस्तान में काफी तारीफ होती है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए अमीना शेख -सनम बलोच खूबसूरत फोटोज....

amina-shekh

अमीना शेख

अमीना शेख को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वह एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 लाख पाकिस्तानी रुपए चार्ज करती हैं।

सनम बलोच

सनम बलोच एक्ट्रेस के साथ एंकर भी हैं। पाकिस्तान के हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में वह चौथे नंबर पर हैं। सनम एक एपिसोड के लिए 2.7 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उन्हें अपने वेस्टर्न लुक के लिए भी जाना जाता है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए माहिरा खान-आयशा खान खूबसूरत फोटोज....

ayesha-khan

माहिरा खान

पाकिस्तान की हाइयस्ट पेइंग फीमेल सेलिब्रिटी में माहिरा खान पहले नंबर पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान में कुछ गिने चुने शोज में ही काम किया है, लेकिन ये शो काफी पॉपुलर रहे हैं। माहिरा एक एपिसोड के लिए करीब 3 लाख पाकिस्तानी रुपए चार्ज करती हैं। महिरा एक फैशन मॉडल भी हैं।

आयशा खान

आयशा खान ने पाकिस्तान के कई फेमस टीवी सीरियल्स में काम किया है। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले वह एक फैशन मॉडल रह चुकी हैं। आयशा काफी पॉपुलर हैं और उन्हें वहां के घर-घर में पहचाना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए करीब 1 लाख पाकिस्तानी रुपए चार्ज करती हैं। 16 साल से इस फील्ड में हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए महनूर बलोच -मेहविश हयात खूबसूरत फोटोज....

mahur

महनूर बलोच

महनूर बलोच पाकिस्तान की मोस्ट एंटरटेनिंग एक्ट्रेस के तौर पर भी मशहूर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए करीब 2.3 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

मेहविश हयात

मेहविश हयात पाकिस्तान की 5वीं सबसे हाईयस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। वह पाकिस्तान में कई ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए भी जानी जाती हैं।मेहविश एक एपिसोड के लिए करीब 2.6 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए एनी जाफरी खूबसूरत फोटोज....

ani-jafari

एनी जाफरी

एनी जाफरी एक्टिंग में जितनी सफल हैं, उतनी ही सफल मॉडलिंग में भी हैं। पाकिस्तान में उन्हें अपने ग्लैमरस लुक के लिए जाना जाता है। एनी एक एपिसोड के लिए 2.9 लाख पाकिस्तानी रुपए चार्ज करती हैं।

suman

suman

Next Story