×

12 साल के आफताब के नाम हुई ''राइजिंग स्टार सीजन 3'' की ट्रॉफी

कलर्स के शो राइजिंग स्टार सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में आफताब सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। महज 12 साल के आफताब सिंह को 10 लाख रुपये प्राइज मनी और राइजिंग स्टार 3 ग्रांड फिनाले के विजेता का खिताब मिला है।

Roshni Khan
Published on: 9 Jun 2019 5:37 AM GMT
12 साल के आफताब के नाम हुई राइजिंग स्टार सीजन 3 की ट्रॉफी
X

मुंबई: कलर्स के शो राइजिंग स्टार सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में आफताब सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। महज 12 साल के आफताब सिंह को 10 लाख रुपये प्राइज मनी और राइजिंग स्टार 3 ग्रांड फिनाले के विजेता का खिताब मिला है।

ये भी देंखे:संत कबीर के 622वां प्रकटोत्सव पर जबलपुुर में होगा ‘देहदान-रक्तदान’

शो के फिनाले में कुल चार फाइनलिस्ट पहुंचे थे। इन चारों में आफताब की उम्र सबसे कम है। शो के फर्स्ट रनर अप रहे दिवाकर को भी 5 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई है। आफताब के लिए फैन्स ने कुल 90 फीसदी वोटिंग की थी। शो के विनर रहे आफताब इससे पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स (2017) का भी हिस्सा रहे हैं। तब वह टॉप 7 तक ही जा सके थे।

विजेता के खिताब तक नहीं पहुंच पाए दिवाकर शर्मा, सतीश शर्मा और अभिषेक सराफ थोड़े निराश नजर आए। आपको बता दें कि अभिषेक ने इस सफर में अपना इंजीनियरिंग का फाइनल ईयर का पेपर तक छोड़ दिया था। शो के जज नीति मोहन और उदित नारायण ने भी परफॉर्म किया और उनकी गायकी पर ऑडियंस झूमती दिखाई दी।

ये भी देंखे:CM योगी के खिलाफ आपत्तिजनक विषय प्रसारित करने वाले टीवी चैनल हेड, संपादक गिरफ्तार

शो के विनर रहे आफताब पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले हैं। उन्होंने किसी प्रोफेशनल स्कूल में जाने की बजाए अपने पिता महेश सिंह से ही संगीत सीखा है। बाद में उन्होंने अपने इस हुनर को कुछ इस तरह तराशा कि आज वह इस मशहूर शो के विनर बने हैं। मालूम हो कि राइजिंग स्टार का पहला सीजन 4 फरवरी 2017 को प्रसारित हुआ था। पहले सीजन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था उसके बाद से यह शो काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story