×

Maa Durga Bhojpuri Songs: इस नवरात्रि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मधुर आवाज के साथ करिए मां दुर्गा की आरती

Maa Durga Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह का टॉप 10 भक्ति भोजपुरी गानों की लिस्ट। जिसे आप इस साल अपने पूजा अस्थान पर पूजा करने के टाइम बजा कर मां दुर्गा की भक्ति में और भी लीन हो जाएंगे।

Anushka Rati
Published on: 26 Sep 2022 11:42 AM GMT
Maa Durga Bhojpuri Songs: इस नवरात्रि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मधुर आवाज के साथ करिए मां दुर्गा की आरती
X

Navratri Songs 2022 (image: social media)

Maa Durga Bhojpuri Video Songs 2022: जैसा की आप सभी जानते हैं की शारदीय नवरात्रि का त्योहार इस साल 26 सिंतबर 2022 यानी आज से शुरू हो चुका है और 5 अक्टूबर को ये समाप्त भी हो जाएगा। जहां नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही नवरात्रि का त्योहार घटस्थापना से शुरू होता है और अष्टमी और नवमी तिथि पर छोटी छोटी बच्चियों का कन्या पूजन भी किया जाता है। वहीं मान्यता यह भी है कि नवरात्रि में खास पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा का खास आशीर्वाद भी हांसिल होता है। तो इस शुभ अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह का टॉप 10 भक्ति भोजपुरी गानों की लिस्ट। जिसे आप इस साल अपने पूजा अस्थान पर पूजा करने के टाइम बजा कर मां दुर्गा की भक्ति में और भी लीन हो जाएंगे।

1 भूखSबू जे नवमी

इस गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने एक्टिंग की है और इस गाने को पवन सिंह और स्मृति सिन्हा ने गाया है। साथ ही यह 2021 का सुपरहिट मां दुर्गा का भक्ति सॉन्ग रहा है।

2 गंगा जी नहईबो ए मईया

पिछले साल अक्टूबर में आई पवन सिंह का ये गाना एक दुखी भक्त की पीड़ा को दर्शाता है और इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। साथ ही यूट्यूब पर इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है।

3 सातों बहिनिया अईली

पवन सिंह का कल यानी की 25 सितंबर 2022 को रिलीज हुए इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और साथ ही नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पवन सिंह का ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी हो रहा है।

4 मईया की आरती

पवन सिंह का ये गाना बेहद ही सुरीला और मनमोहक है, इस गाने को सुनते ही आप मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाएंगे।

5 दियारी

इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है जिसे आप इस नवरात्रि माता के दरबार में बजा कर इसका आनंद उठा सकते हैं।

6 माई के चुनरी चढ़वानी

इस गाने को पवन सिंह ने गया है और अक्षरा सिंह के साथ इस गाने में एक्टिंग भी की है। वहीं इस गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की पूजा करते हुए अपने पति के आने की राह ताकती रहती हैं और मां से उसकी सलामती की दुआ भी कर रही होती हैं।

7 नवमी के परब

पवन सिंह का ये सुपरहिट सॉन्ग जिसे खुद पवन सिंह ने गाया है और इस गाने में एक पत्नी अपने पति से फोन पर नवरात्रि में घर जल्दी आने को कह रही होती है ताकि वो मां की पूजा करने जा सके।

8 बंद बा दुकनिया

2019 में आया पवन सिंह का ये गाना काफी हिट रहा और इसे अबतक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह है। जहां अक्षरा सिंह अपने पति यानी के पवन सिंह से पूजा का समान न लाने पर रूथ जाति हैं।

9 ए मईया कलशा धरईबो

इस गाने में पवन सिंह ने एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी की है और अपनी भक्ति का ऐसा रस घोल है इस गाने में की आप सुनते ही मां दुर्गे के फैन हो जाएंगे।

10 दुर्गा पूजा के चंदा 251

इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। साथ ही पवन सिंह का ये गाना भी लोगो को बेहद पसंद आई है। साथ ही यूट्यूब पर भी इस गाने को लाखों व्यूअर्स ने पसंद भी किया हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story