×

2023 Holi Songs: बॉलीवुड के इन टॉप 10 गानों के बिना फीकी रहेगी होली, जिनके बिना फीका है रंगों का त्योहार

Holi Songs 2023: होली का त्योहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी 8 मार्च को होली के त्योहार है

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 4 Feb 2023 5:37 AM GMT
Holi Songs
X

Holi 2023 (Image: Social Media)

Holi 2023 Bollywood Songs: होली का त्योहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी 8 मार्च को होली के त्योहार है, जिसको लेकर ज्यादातर लोगों का तैयारी हो चुकी है। होली के मौके पर जितनी गुझिया जरूरी हैं उतने ही जरूरी होली के गाने भी है। होली का त्योहार आते ही इससे जुड़े गाने आपको हर ओर सुनाई (Holi Songs) देने लगते हैं। तो यहां हम आपके लिए लाए हैं होली से जुड़े टॉप 10 गानों की प्ले लिस्ट, जिससे आपका ये त्योहार और भी रंगीन और मजेदार हो जाएगा। देखें लिस्ट:

बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरी है होली

जय जय शिव शंकर (Jai Jai Shiv Shankar)

वॉर' फिल्म का हिट गाना 'जय जय शिव शंकर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने जमकर डांस किया है। बता दें इस गाने को विशाल डडलानी और बेनी दयाल ने गाया है जिसे संगीतकार विशाल और शेखर द्वारा कंपोज किया गया है। होली के लिए यह परफेक्ट सॉन्ग है।

बलम पिचकारी (Balam Pichkari)

साल 2013 में रिलीज हुई ये जवानी है दीवानी' फिल्म का ये गाना होली में लोगों की जुबान पर जरूर आता है। इस गाने को विशाल डडलानी की आवाज दिया है, जो होली के जश्न को और मजेदार बना देता है।


इस गाने को ज्यादातर लोग होली के समय बजाते हैं और खूब डांस करते हैं।

बद्री की दुल्हनिया (Badri ki Dulhania)

साल 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल सॉन्ग 'बद्री की दुल्हनिया' बच्चे-बच्चे की जबान पर रहता है। होली के लिए यह गाना पूरी तरह से फिट बैठता है, इसलिए इस होली आप भी इसे अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करें।

गोरी तू लट्ठ मार (Gori Tu Latth Maar)

अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर कि फिल्म टॉयलेट का यह गाना होली के मौके पर खूब पसंद किया जाता है। अगर आप लट्ठमार होली का मजा लेना चाहते हैं तो आपको यह गाना जरूर सुनना चाहिए। फिल्म गोरी तू लट्ठ मार सोनू निगम और पलक मुच्छल ने गाया है।

गो पागल (Johnny LLB 2)

गो पागल गाना अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी पर फिल्माया गया है और यह गीत बॉलीवुड के बेस्ट होली गीतों में से एक है, जिसे होली पार्टी में सुना जा सकता है और धमाल मचाया जा सकता है।

मेरा वाला डांस (Simba)

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह पर फिल्माया गया गाना'मेरा वाला डांस' के बिना आपकी होली पार्टी अधूरी है। होली हो या कोई और मौका, यह गाना एक परफेक्ट डांस सॉन्ग है।

गली गली (Gali Gali)

फिल्म पटाखा के गाने 'गली गली में राधिका मदान और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा यानी की खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। यह गाना गुलज़ार का लिखा हुआ है और इसे अपनी होली प्लेलिस्ट में शामिल करना ना भूलें।

लहू मुँह लग गया (Lahu Muh Lag gya)

साल 2013 में आई फिल्म राम लीला का यह गाना होली के लिए परफेक्ट है।


इस गाने में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं।

होली आई रे (Holi Aayi Re)

होली आई रे पिया जी रे देस रे, यह गाना फिल्म (पद्मावत),का है, जिसे आवाज़ दी है ऋचा शर्मा और शैल हाडा ने और इस फिल्म में शहीद कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा है। इस गाने को होली के दिन जरूर सुनें।

डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली (Do me a favor lets play Holi)

साल 2005 में आई फिल्म वक्त- द रेस अगेंस्ड टाइम' में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा़ पर फिल्माया गया यह गाना डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली सॉन्ग युवाओं की होली पार्टी सॉन्ग लिस्ट में जरूर होता है और इस गाने को काफी पसंद किया गया है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story