TRENDING TAGS :
Bhojpuri Holi Songs: ये 5 भोजपुरी गाने जमाएंगे होली पार्टी में रंग, हाथों में गुलाल और भांग लिए लीजिए त्योहार का आनंद
Bhojpuri Holi Songs: होली का त्योहार हो और भोजपुरी गाने ना बजे, ऐसा भला हो सकता है क्या? तभी तो यहां हम आपको ऐसे 5 भोजपुरी गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस होली आपकी पार्टी में चार-चांद लगा देगा।
Bhojpuri Holi Songs (Image credit: instagram)
Bhojpuri Holi Songs: हर कोई मार्च आते ही होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार करता है और अब लोगों का ये इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां, इस साल होली 8 मार्च 2023 को पड़ रही है। होली आते ही लोग गूगल पर गानों की लिस्ट तैयार करने लगते हैं और होली में भोजपुरी गानों का क्रेज तो गई गुणा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भोजपुरी के टॉप होली गानों की लिस्ट, जो आपकी पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे।
1. हमार बाड़े पति
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का हाल ही में नया होली सॉन्ग 'हमार बाड़े पति' रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना सभी के जुबान पर चढ़ गया है। इस होली आप भी यह गाना बजाकर पार्टी का माहौल बना सकते हैं।
2. आवा ना चोली में रंग डलवाला
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना 'आवा ना चोली में रंग डलवाला' हर होली पार्टी में बजाया जाता है। इस गाने की धुन पर लोग मस्त मगन होकर नाचते हैं। इस होली आप भी अक्षरा के गाने का मजा लें।
3. लहंगवा लस लस करता
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'लहंगवा लस लस करता' होली के त्योहार पर चार-चांद लगा देता है। जब पार्टी में इस गाने को बजाया जाता है, तो लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाते हैं। इस बार आप भी पवन की गाने पर जमकर मस्ती करें।
4. दुई रुपया
होली का त्योहार हो और खेसारी लाल का गाना 'दुई रुपया' ना बजे ऐसा भला हो सकता है। जी हां, यह गाना बहुत फेमस है, जो पार्टियों में रंग जमा देता है। इस गाने के बजते ही लोग खुद ही थिरकने लगते हैं।
5. होली में मजा मिलेला न पूरा
इस होली एक और नया भोजपुरी गाना दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। नीलकमल सिंह का स्पेशल होली सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है। 'होली में मजा मिलेला न पूरा' गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह गाना इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है।
खैर, यह तो हम विश्वास से कह सकते हैं कि आप यह सभी गाने बजाने वाला हैं, लेकिन फिर भी कमेंट में बता ही दीजिए कि आपको इनमें से कौन-सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है। नीचे कमेंट जरूर करें।