×

तारक मेहता के 'पोपटलाल' को 5 लड़कियों ने किया रिजेक्ट, अब इनसे हुई शादी

Charu Khare
Published on: 25 July 2018 9:43 AM GMT
तारक मेहता के पोपटलाल को 5 लड़कियों ने किया रिजेक्ट, अब इनसे हुई शादी
X

मुंबई : 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' टीवी पर सबसे लंबे समय त​क चलने वाला शो है। इस शो का पहला एपिसोड 2008 में आया था। तब से लेकर आज तक यह शो दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। यह एक ऐसा फैमिली शो है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते है।

शो में किसी भी तरह के अपशब्द का प्रयोग नहीं किया जाता। इसके शो के हर एपिसोड से दर्शकों एक नई बात सिखने को मिलती है। यह शो अपनी गुदगुदाती बातों से दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इसमें एक गोकुलधाम सोसाइटी दिखाई जाती है जिसमे जेठालाल, दयाबेन, बबिता जैसे कई किरदार रहते है।

हर किरदार ही लोगों के बीच में काफी मशहूर है। हर किसी को ही दर्शक पसंद करते हैं। लेकिन पोपटलाल एक ऐसा किरदार है जो लोगों के बीच काफी मशहूर है। उनका पूरा मामला ही अलग है। पूरी सोसाइटी के लिए उनकी शादी एक चुनौती बनी हुई है। आए दिन इसे लेकर किसी न किसी तरह के प्रयास होते ही रहते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पोपटलाल को अब एक दो नहीं बल्कि पांच लड़कियां रिजेक्ट कर चुकी हैं। आइए जानते है कौन है वे 5 लड़किया...

कोयल

कोयल तारक मेहता की पत्नी अंजलि की बहन है। पोपटलाल का दिल कोयल को देखते ही आ गया था। उन्होंने तो कोयल के साथ जिंदगी बिताने के सपने देख लिए थे। मगर कोयल के साथ उनकी बात बन नहीं पाई।

कैरी

कैरी गोकुलधाम में अपने दोस्त जेठालाल से मिलने आई थी। पोपटलाल जब पहली बार केरी से टकराए, वो तभी उसे अपना दिल दे बैठे। लेकिन कैरी के साथ उनकी शादी कहां होनी थी। केरी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।

बुलबुल

पोपटलाल की शादी बुलबुल के साथ हुई तो थी पर वह सिर्फ एक झूठी शादी थी। हां जो सिर्फ दिखावे के लिए हुई थी वह शादी। शादी करने के बाद भी पोपटलाल आज तक कुंवारे हैं।

सपना

पोपटलाल का शादी का सपना सिर्फ सपना ही बन के रह गया जब उनकी होने वाली दुल्हनियां जिनका नाम सपना था वह एक लुटेरी दुल्हन निकली।

झिलमिल

पोपटलाल की दोस्त झिलमिल भी पोपटलाल के इश्क से न बच सकी। पोपटलाल झिलमिल के साथ भी शादी के बंधन में बांधना चाहते थे पर आखिर में वही हुआ जिसका डर था। झिलमिल ने भी पोपटला को ना कर दिया।

कुंवारे नहीं है पोपटलाल

शो में बार बार उनकी शादी की चर्चा उठती रहती है। चाहे शो में लाख कोशिशों के बाद भी पोपटलाल की शादी न हुई हो पर असल जिंदगी में वह एक शादीशुदा इंसान है उनके दो बच्चे भी है।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story