×

इन 5 टीवी एक्ट्रेस ने पैंरेट्स की मर्जी के खिलाफ की शादी, पार्टनर से मिला धोखा

आपने फिल्म करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' का एक डायलॉग तो सुना ही होगा की 'जब कोई प्यार में होता है, तो कुछ सही गलत नहीं होता'। मनोंरजन इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस पर ये बात सही स्टीक बैठती है। दरअसल, कुछ टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने पैरेंट्स के खिलाफ जाकर शादी तो की, लेकिन उन्हें पार्टनर से घोखा ही मिला।

Anoop Ojha
Published on: 9 Feb 2019 6:26 AM GMT
इन 5 टीवी एक्ट्रेस ने पैंरेट्स की मर्जी के खिलाफ की शादी, पार्टनर से मिला धोखा
X

आपने फिल्म करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' का एक डायलॉग तो सुना ही होगा की 'जब कोई प्यार में होता है, तो कुछ सही गलत नहीं होता'। मनोंरजन इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस पर ये बात सही स्टीक बैठती है। दरअसल, कुछ टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने पैरेंट्स के खिलाफ जाकर शादी तो की, लेकिन उन्हें पार्टनर से घोखा ही मिला। तो आइए एक नजर डालते उन टीवी एक्ट्रेसेस पर जिन्होंने पैंरेट्स के खिलाफ जाकर शादी की...

टीवी की खूबसूरत अदाकारा जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। यह करण की जेनिफर के साथ दूसरी शादी थी और जेनिफर के पैंरेट्स इस शादी के सख्त खिलाफ थे। बाद में शादी के 2 साल बाद यह जोड़ा एक—दूसरे से अलग हो गया। करण ने जेनिफर से शादी तोड़ दी और बिपासा बसु के साथ तीसरी शादी रचा ली।

दीपिका कक्कड़

बिग बॉस 12 विजेता टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पहली बार 2013 में अपने पैंरेट्स की मर्जी के खिलाफ रौनक मेहता से शादी की थी। उनकी ये शादी साल 2015 में टूट गई।

श्वेता तिवारी

टीवी एक्ट्रेस और भोजपुरी एक्ट्रेस, श्वेता तिवारी ने सबसे पहले राजा चौधरी से शादी की थी। श्वेता के पैंरेट्स इस शादी के खिलाफ थे पर श्वेता नहीं मानी। बाद में श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उनका अब तलाक हो चुका है और श्वेता की शादी अभिनव कोहली से हो चुकी है।

रश्मि देसाई

टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने 2012 में अपने सह-कलाकार नंदीश संधू से शादी की, लेकिन 2016 में 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

वैष्णवी महाराज

23 दिसंबर 2012 को, टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी ने एक साल की डेटिंग के बाद अभिनेता और मॉडल नितिन सहरावत से शादी की। जनवरी 2016 में उनका तलाक हो गया। वैष्णवी ने कहा कि नितिन उसका शारीरिक शोषण करता था, जिससे उन्हें तलाक का विकल्प चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story