×

कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या, सोनम के अलावा दिखेगा एक और खूबसूरत चेहरा

suman
Published on: 29 April 2017 4:01 AM GMT
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या, सोनम के अलावा दिखेगा एक और खूबसूरत चेहरा
X

मुंबई: 70 कान फिल्म फेस्टिवल अगले महीने होने वाला है। इसमे इंडिया से दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन हिस्सा लेंगी। ऐश्वर्या ने 2002 और सोनम ने कान का अपना सफर 2011 में शुरू किया था।

आगे...

इस फिल्म महोत्सव में दीपिका की यह पहली झलक होगी। वे कास्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधत्व करते हुए मेक अप और अलग-अलग स्टाइल का जलवा बिखेंगी। उनके साथ ही हॉलीवुड एक्ट्रेस जुलियन मूर और ईवा लॉन्गोरिया भी होंगी।

आगे...

लॉरियल पेरिस के मैनेजर रागजीत गर्ग ने बताया कि हमें ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर लॉरियल पेरिस और इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। 17 से 28 मई तक कान फिल्म फेस्टिवल चलेगा।

आगे...

suman

suman

Next Story