×

यहां दिखा आमिर का नया अंदाज, आइसक्रीम के लिए हुए परेशान

suman
Published on: 8 Oct 2017 8:30 AM GMT
यहां दिखा आमिर का नया अंदाज, आइसक्रीम के लिए हुए परेशान
X

मुंबई: आमिर खान इन दिनों तुर्की गए हुए हैं। वहां वो काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। आमिर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक आइसक्रीम वाले के साथ वो मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आमिर वहां आइसक्रीम खाना चाहते थे, लेकिन आइसक्रीम वाले ने आमिर के लिए इसे एक फन टास्क में बदल दिया। आमिर आइसक्रीम खाने के लिए आगे बढ़ते वो आइसक्रीम हटा लेता। काफी मेहनत के बाद भी आमिर अपने आप आइसक्रीम नहीं ले सके, और आखिर में आइसक्रीम वाले ने खुद ही आमिर को आइसक्रीम खिलाई।

यह भी पढ़ें...‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ 9 के लिए करना होगा अभी 3 साल और इंतजार

आमिर ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है, सब्र का फल मीठा। आमिर तुर्की में अपनी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का प्रमोशन करने के लिए गए हुए हैं। उन्होंनें ट्वीट करके प्रशंसकों को इसकी जानकारी भी दी थी। ‘सीक्रेट सुपस्टार’ में आमिर के साथ जायरा वसीम भी नजर आएगीं। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो सिंगर बनना चाहती है लेकिन अपने पिता के दबाव के चलते वो ऐसा नहीं कर पाती, ऐसे में एक म्यूजिक डॉयरेक्टर उसकी मदद करता है। आमिर की ये फिल्म भारत और तुर्की मे एक साथ रिलीज होगी।

suman

suman

Next Story