TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaradhya Bachchan School क्यों नहीं जाती हैं और किस क्लास में पढ़ती हैं, जानिए सबकुछ

Aaradhya Bachchan School: आराध्या बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुची IIFA 2024 में लोगो ने कहा ये स्कूल क्यों नहीं जाती, जानते हैं आराध्या के स्कूल के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 27 Sep 2024 3:35 AM GMT
Aaradhya Bachchan School
X

Aaradhya Bachchan School

Aaradhya Bachchan School: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। Aaradhya Bachchan अपनी माँ Aishwarya Rai Bachchan के साथ अक्सर अवॉर्ड शो या किसी भी फंक्शन में नजर आती हैं। जिसके बाद नेटिजन्स अक्सर यही सवाल पूछँते हैं कि आराध्या बच्चन स्कूल क्यों नहीं जाती हैं। ये सवाल एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन चुका हैं जब Paris Fashion Week 2024 से लौटने के बाद आराध्या बच्चन माँ ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ IIFA 2024 के लिए रवाना हो गई हैं। जिसके बाद नेटिजन्स यही सवाल पूछ रहे है कि आराध्या बच्चन स्कूल क्यों नहीं जाती हैं, उसकी खुद की लाइफ नहीं है क्या, चलिए जानते हैं आराध्या बच्चन किस स्कूल में और कौन से क्लास में बढ़ती हैं।

आराध्या बच्चन किस स्कूल में पढ़ती हैं (Aaradhya Bachchan School)-

बच्चन परिवार की लाडली आराध्या राय बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। हमेशा Aaradhya Bachchan अपनी माँ Aishwarya Rai Bachchan के साथ ही नजर आती हैं। जिसके बाद लोग अक्सर यही सवाल पूछते हैं कि आखिर आराध्या बच्चन स्कूल क्यों नहीं जाती है। हम आपको बता दे कि Aaradhya Bachchan School जाती हैं और वो मुंबई के सबसे फेमस स्कूल में पढ़ती हैं। आराध्या बच्चन जिस स्कूल में पढ़ती हैं उस स्कूल में कई सारे स्टार किड्स पढ़ चुके हैं। आराध्या बच्चन के स्कूल का नाम है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, जिसकी मालिक अंबानी फैमिली है। आराध्या बच्चन नर्सरी से ही इस स्कूल में पढ़ रही हैं।

आराध्या बच्चन किस क्लास में पढ़ती हैं (Which Class Does Aaradhya Bachchan Study)-

आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी से ही पढ़ रही हैं। और इस समय आराध्या बच्चन 8th क्लास में हैं।

आराध्या बच्चन की स्कूल फीस कितनी है (Aaradhya Bachchan School Fees)-

आराध्या बच्चन के स्कूल की फीस नर्सरी से 7वीं तक महीने की 1.70 लाख रूपए तक है। तो वहीं 8वीं क्लास से हाई स्कूल तक की फीस हर महीने की 4.5 लाख रूपए है। आराध्या बच्चन इस समय 8वीं में हैं इसलिए उनकी मंथली फीस 4.5 लाख रूपए है।

आराध्या बच्चन स्कूल क्यों नहीं जाती हैं (Why Does Aaradhya Bachchan Not Go School)-


आराध्या बच्चन अपनी माँ ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक बार फिर से आईफा 2024 (Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan IIFA 2024) के लिए दुबई के लिए रवाना हो गई है। जिसके बाद लोगों ने पूछना शुरू कर दिया है कि वो आखिर स्कूल क्यों नहीं जाती है। आराध्या बच्चन स्कूल जाती हैं। कुछ समय पहले ही उनकी स्कूल ड्रेस में तस्वीरें सामने आई थी। लेकिन जब भी कोई बड़ा अवॉर्ड शो या कोई फंक्शन होता है तो ऐश्वर्या राय बच्चन उनको अपने साथ लेकर जाती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या बच्चन का बहुत ख्याल रखती हैं। वो उनको खुद से दूर नहीं रखती हैं। जब भी वो देश से बाहर जाती हैं तो बेटी को जरूर साथ लेकर जाती है। अभिषेक बच्चन बता चुके हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन एक बहुत अच्छी माँ हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story