×

Aayush Sharma Wiki: अभिनेता आयुष शर्मा के बारे में जाने यहां सबकुछ, जाने कैसे ये बिजनेस मैन आया फिल्मों में

Aayush Sharma Wiki hindi: एक्टर आयुष शर्मा का जन्म 20 अक्टूबर, 1985 को दिल्ली में हुआ। मूलत: वो मंडी, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम अनिल शर्मा है।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 13 Nov 2021 5:20 PM GMT
Aayush Sharma
X

आयुष शर्मा (फोटो साभारः सोशल मीडिया) 

Aayush Sharma Wiki Hindi: अभिनेता आयुष शर्मा मशहूर फिल्म कलाकार सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं। वह हाल ही में सुर्खियों में आए हैं। इस इंडस्ट्री में उन्हें अर्पिता खान के पति के तौर पर जाना जाता है । साथ ही वो सलमान खान के जीजाजी होने की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि इससे पहले अभिनेता का इस इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं था। वह एक बिजनेसमैन थें। इस इंडस्ट्री में उन्होंने साल 2018 में एंट्री की। वहीं इसी साल उन्होंने बॉलीवुड में फ़िल्म लव यात्री से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

आयुष शर्मा की जीवनी (Aayush Sharma jivani)

एक्टर आयुष शर्मा ( Aayush Sharma jivani) का जन्म 20 अक्टूबर, 1985 को दिल्ली में हुआ। मूलत : वो मंडी, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम अनिल शर्मा है। वो एक बिजनेस मैन हैं। इनकी माता का नाम सुनीता शर्मा है। जो कि एक गृहिणी हैं। इनका परिवार राजनीति से ताल्लुकात रखता है। इनके दादा सुख राम केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सुखराम पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनका एक भाई है जिसका नाम आश्रय शर्मा है।

आयुष शर्मा शिक्षा (aayush sharma education)


आयुष (aayush sharma education) की शिक्षा नई दिल्ली में पूरी हुई है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की है। चर्चगेट के जय हिंद कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वे मुंबई चले गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद आयुष ने दिल्ली में फैमिली बिजनेस को संभालना शुरू किया । लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा। उन्होंने लव यात्री से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा। परंतु इस बीच उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपनी फिल्म का नाम बदलना पड़ा। यही नहीं उन्होंने इसी के साथ मांझा नाम की एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया।

आयुष शर्मा का परिवार-पत्नी (aayush sharma family/ wife)


आयुष शर्मा की पत्नी का नाम अर्पिता खान (aayush sharma wife ) है । आयुष सलमान खान की बहन अर्पिता (aayush sharma wife arpita khan) से पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। इसी मुलाकात के बाद उनमें प्यार हो गया। दोनों ने इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शादी का फैसला किया और 18 नवंबर को आयुष और अर्पिता (arpita khan and aayush sharma love story) की शादी के बंधन में बनने का फैसला लिया। अपने नए खुशहाल जीवन की शुरुआत की। यही नहीं, बल्कि आयुष ने अर्पिता के लिए अपने दाहिने हाथ पर उनके नाम का टैटू भी करवाया था। कुछ समय पश्चात अर्पिता ने एक नन्हे मेहमान को जन्म दिया । जिसका नाम उन्होंने आहिल रखा। उसके कुछ समय बाद 2019 में एक प्यारी सी बेबी गर्ल आयत को जन्म दिया।

आयुष शर्मा पसंदीदा चीजें (aayush sharma favorite food- actor)

आयुष की पसंदीदा अभिनेताओं (aayush sharma favorite actor) में से एक सलमान खान व जॉनसन हैं। वह अपनी ज्यादातर छुट्टियां लंदन दुबई न्यूयॉर्क जैसी जगह पर मनाना पसंद करते हैं।उनकी फेवरेट एक्ट्रेस का नाम भी प्रियंका चोपड़ा है । वह फोटोग्राफी का शौक रखते हैं। इसके साथ उनका पसंदीदा खाना हिमाचल का खाना है। आयुष को डॉग पालने का भी बहुत ज्यादा शौक है । उन्होंने अपने घर में एक बुलडॉग रखा है जिसका नाम उन्होंने टोरो रखा है।

आयुष शर्मा शारीरिक मापदंड (aayush sharma height)

सेंटीमीटर में ऊंचाई : 175 सेमी

मीटर में ऊँचाई : 1.75 वर्ग मीटर

फीट इंच में ऊंचाई : 5'9"

किलोग्राम में वजन : 70 किग्रा

पाउंड में वजन : 154 एलबीएस

चित्रा माप : ( 40 - 30 - 14)

छाती का आकार : 32

कमर का आकार : 26 इंच

बाइसेप्स साइज : 32 इंच

आंखों का रंग : काला

बालों का रंग : काला

वह गैजेट प्रेमी और एक पेशेवर फोटोग्राफर है। आयुष वर्तमान में मुंबई में रहते हैं और अभिनय और मॉडलिंग में अपना करियर बना रहे हैं। एक साक्षात्कार के अनुसार वह अपने अभिनय करियर बनाने के लिए अपने जीजा की मदद नहीं ले रहे थे। वह अपने कार्यकाल में अभिनेता बनना चाहते हैं।

Shweta

Shweta

Next Story