×

11साल बाद आई अभिषेक की झोली में खुशी, जिसका उनके साथ सबको था इंतजार

suman
Published on: 17 Feb 2018 10:32 AM GMT
11साल बाद आई अभिषेक की झोली में खुशी, जिसका उनके साथ सबको था इंतजार
X

मुंबई: अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है वो लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट नजर नहीं आए। वह खास प्रोजेक्ट का इंजतार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। प्रियदर्शन की फिल्म 'बच्चन सिंह' में अभिषेक को लीड रोल ऑफर किया गया है। फिल्म की शूटिंग धर्मशाला में 5 जून को शुरू होगी।

यह पढ़ें...प्रिया के दीवाने हुए ऋषि कपूर, ट्विटर पर लिखा कुछ ऐसा….

फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है लेकिन हीरोइन फाइनल नहीं हुई है। कई एक्ट्रैस से बात चल रही है। इस बात की जानकारी प्रियदर्शन ने बात करने के दौरान कही। यह एक फैमिली कॉमेडी होगी।प्रियदर्शन के 36 साल के करियर की यह उनकी 93वीं फिल्म होगी। इसी के साथ अभिषेक बच्चन 11 साल बाद किसी फिल्म में सिंगल लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले अभिषेक 'हाउसफुल' जैसी मल्टी स्टारर फिल्मों में काम कर चुके हैं।

suman

suman

Next Story