×

बर्थडे स्पेशल: 51 साल के हुए आशुतोष राणा, जानें एक्टर के बारे में रोचक बातें

Manali Rastogi
Published on: 10 Nov 2018 7:59 AM GMT
बर्थडे स्पेशल: 51 साल के हुए आशुतोष राणा, जानें एक्टर के बारे में रोचक बातें
X
आशुतोष राणा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा आज अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको आशुतोष के बारे में बताएंगे। आशुतोष ने अपना करियर टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से शुरू किया था। 30 से अधिक फिल्मों और कई टीवी सीरियलों में आशुतोष काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: #MeToo: 2005 में मिस इंडिया रही इस एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए गंभीर आरोप

आशुतोष मध्यप्रदेश के रहने वाले एक सामान्य से घर से आते हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की हुई है और वह वकालत करना चाहते थे लेकिन वो एक्टर बन गए। आशुतोष ने एक बार फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के बारे में एक बात बताई थी। उन्होंने बताया कि भट्ट साहब को पसंद नहीं की कोई उनके पैर छुए।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव की चौसर पर मोदी-राहुल आमने-सामने

आशुतोष ने एक्ट्रेस रेणुका साहणे से शादी की है। दोनों के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम शौर्यमन और सत्येंद्र है। रेणुका की आशुतोष से दूसरी शादी है। जी हां, जब आशुतोष और रेणुका की शादी हुई तब रेणुका तलाकशुदा थीं। उनकी पहली शादी पहले ही टूट चुकी थी।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने जारी किया ‘वचनपत्र’, बीजेपी के घोषणापत्र को बताया जुमलापत्र

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story