×

OMG: लोगों की सोच को लेकर माही विज ने क्यों दिया ऐसा जवाब

suman
Published on: 4 Sep 2017 5:48 AM GMT
OMG: लोगों की सोच को लेकर माही विज ने क्यों दिया ऐसा जवाब
X

मुंबई:एक्ट्रेस नकुसा उर्फ माही विज और उनके पार्टनर जय भानुशाली की जोड़ी का हर कोई फैन होगा। ये जोड़ी जितनी रील और रियल में खूबसूरत है। उतना ही इनका मन भी खूबसूरत और पाक है। ये हम नहीं इनका काम कह रहा है। वैसे तो इंडस्ट्री में सरोगेसी ट्रेंड बन गया है और ज्यादातर सेलिब्रिटीज पैरेंट्स ऐसे ही बन रहे हैं।जय और माही भी पैरेंट्स बन गए है पर सरोगेसी से नहीं, बल्कि दो बच्चों को गोद लेकर। दोनों ने बच्चों की पढ़ाई और बेसिक जरूरतों का खर्च उठाने का जिम्मा लिया है। माही ने बच्चों के साथ फोटो भी शेयर की है।

इस डिसीजन के लिए दोनों को ट्रोल किया गया। तो इस पर जवाब देते हुए माही ने कहा कि हमें फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं। बच्चे हमारे साथ रुकते हैं हमसे अटैच है,यही हमारे लिए काफी है।फ्यूचर में वो खुद के बच्चे को भी जन्म देंगी, लेकिन फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रही है।

suman

suman

Next Story