×

नील नितिन मुकेश का पूरा परिवार संक्रमित, जानिए कैसी है सभी की हालत

महाराष्ट्र में कोरोना कहर बरसा रह है। बॉलीवुड भी कोरोना के चपेट में आ चुका है। कोई न कोई स्टार्स हर रोज कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

Shweta
published by Shweta
Published on: 18 April 2021 9:24 AM GMT (Updated on: 18 April 2021 9:26 AM GMT)
अभिनेता नील नितिन मुकेश
X

अभिनेता नील नितिन मुकेश ( सोशल मीडिया) 

मुंबईः कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पांव पसार लिया। हर रोज हजारों की संख्या में संक्रमित पाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना कहर बरसा रह है। बॉलीवुड भी कोरोना के चपेट में आ चुका है। कोई न कोई स्टार्स हर रोज कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता नील नितिन मुकेश के साथ उनकी दो साल की बेटी नूरवी और पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

बता दें कि बॉलीवुड में आए दिन स्टार्स कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। कोरोना का डर अब बॉलीवुड में साफ देखने को मिल रहा है। इस क्रम में नील नितिन मुकेश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना और अपनी बेटी का हाल बताया।

नील ने कहा कि आप समझ सकते हैं कि इस बात के साथ मेरे लिए रहना कितना मुश्किल है कि मेरी 2 साल की बेटी नूरवी भी वायरस की चपेट में है। उसका टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। सौभग्य से वो अभी परेशान नहीं है। उसे पहले दो दिन तक बुखार था। तभी हमने अपना टेस्ट करवाया. नील ने आगे कहा कि पापा (मुकेश), नमन (नील के भाई), रुक्मिणी और नूरवी सभी पॉजिटिव आए हैं। अभी बस मेरी मां ठीक हैं।

नील ने की दुआ

अभिनेता नील ने कोरोना के जल्द खत्म होने की दुआ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द हराना होगा और इसके साथ हमें सावधानी बरतनी पड़ेगी। प्लीज गाइडलाइन्स फॉलो कीजिए और जितना हो सके घर पर रहिए।

आपको बता दें कि नील ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह लिखते है कि 'हर तरह की सावधानी बरतने और घर में रहने के बावजूद, मेरे परिवार के सदस्य और मैं कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हम सभी घर में क्वारंटाइन हो चुके हैं और डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवा ले रहे हैं और प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। आप सभी लोग दुआ कीजिए की हम लोग जल्द ही इसे हरा सके यह तभी संभव होगा जब आप सभी का प्यार और आशीर्वाद साथ हो।

Shweta

Shweta

Next Story