×

एक्टर पर्ल वी पुरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, रेप के आरोप का छलका दर्द

Pearl V Puri Post : एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिक से रेप के आरोप में पुलिस ने 5 जून को गिरफ्तार किया था।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 28 Jun 2021 10:08 AM GMT
एक्टर पर्ल वी पुरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
X

 एक्टर पर्ल वी पुरी (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Pearl V Puri Post : टीवी एक्टर (TV Actor) पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस एक्टर को नाबालिक से रेप (Rape) के आरोप में पुलिस ने 5 जून को गिरफ्तार किया था। यह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद 15 जून को जेल से बेल मिली। एक्टर के जेल से निकलने के बाद फैंस ने एक्टर के प्रति जमकर समर्थन किया। इस सपोर्ट के लि पर्ल ने फैंस का काफी शुक्रिया अदा किया।

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा - ' जिंदगी अपने तरीके से इम्तिहान लेती है। कुछ महीने पहले नानी मां को खोया, उनके गुजरने के 17 वें दिन बाद पापा को खो दिया, फिर पता चला मां को कैंसर है और फिर ये खौफनाक आरोप। उन्होंने कहा पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं रहे। एक ही रात में मुझे अपराधी जैसा महसूस करने पर मजबूर कर दिया।"


इसी के साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा - "मुझे अभी भी शून्य जैसा महसूस हो रहा है। लेकिन फिर मैंने अपने दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों से संपर्क करने की सोची जिन्होंने मुझे प्यार दिया, साथ दिया और मेरी चिंता की। मुझमें भरोसा रखने के लिए धन्यवाद और मैं सत्य मेव जयते में यकीन रखता हूं। मुझे कानून पर, देश की न्यायतंत्र पर और ऊपरवाले पर भरोसा है।"

आपको बता दें कि एक्टर पर्ल का कई सेलेब्रेटी ने साथ दिया जिसमें अनीता हसनंदनी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार, अली गोनी, निया शर्मा जैसे कई सेलेब ने इन्हें निर्दोष बताया है। पर्ल ने अब तक नागिन 3, बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस जैसे शोज कर चुके हैं।

Shraddha

Shraddha

Next Story