×

एक्टर रजत बेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Actor Rajat Bedi: बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता रजत बेदी (Rajat Bedi) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 7 Sep 2021 12:51 PM GMT
एक्टर रजत बेदी
X

एक्टर रजत बेदी (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Actor Rajat Bedi: बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता रजत बेदी (Rajat Bedi) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जी हां आपने सही सुना। रजत बेदी ने अंधेरी (वेस्ट) में लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पैदल यात्री को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उस व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

घायल व्यक्ति की पहचान हो गई हैं। इस व्यक्ति का नाम राकेश दूत 30 वर्ष बताया जा रहा है। जो अंधेरी (वेस्ट) कीएक झुग्गी बस्ती में रहता है। घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का कहना है कि एक्टर रजत बेदी घायल व्यक्ति को कूपर अस्पताल ले गए।

एक्टर रजत बेदी ( फोटोः सोशल मीडिया)

उसके बाद मामले की रिपोर्ट कराने पुलिस स्टेशन आए। इस दौरान अभिनेता का कहना है कि पैदल चल रहा यात्री नशे में था और अचानक से कार के सामने आ गया। इस दौरान पुलिस ने आगे कहा कि सीसीटीवी कैमरों से जांच करवायी जाएगी और घटना स्थल पर मौजूद गवाहों से पता लगाया जाएगा। फिलहाल रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 338 और एमवी एक्ट की धारा 184 के तहत तेज रफ्तार वाहन चलाने और लापरवाही के कारण गंभीर चोट लगने का मामला दर्ज हुआ है।

फिल्मी करियर

रजत बेदी (फोटो सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि रजत बेदी के करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर हुई थी। इसके बाद से उन्होंने साल 2001 में फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्हें फिल्मों में खलनायक के रूप में पहचान मिली। दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। फिलहाल अभी उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

आपको बता दें कि रजत बेदी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह फिल्म कोई मिल गया, पार्टनर, 'जोड़ी नंबर 1', लाइफ हो तो ऐसी, और रक्त में नजर आ चुके हैं।


Shweta

Shweta

Next Story