×

तुसाद नहीं, इस म्यूजियम में लगेगा रणवीर सिंह का वैक्स स्टेचू, बनेंगे पहले ऐसे एक्टर

By
Published on: 8 Dec 2016 8:10 AM GMT
तुसाद नहीं, इस म्यूजियम में लगेगा रणवीर सिंह का वैक्स स्टेचू, बनेंगे पहले ऐसे एक्टर
X

ranveer singh

मुंबई: बॉलीवुड के बाजीराव आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेफिक्रे' के चलते मीडिया में छाए रहते हैं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक और ख़ुशी की खबर है। चुलबुले और मजाकिया अंदाज वाले रणवीर सिंह का जल्द ही वैक्स स्टेचू लगाया जाएगा। रणवीर सिंह का यह स्टेचू पेरिस के ग्रेवीन वैक्स म्यूजियम में लगाया जाएगा।

इस म्यूजियम में रणवीर सिंह ब्रैड पिट और जॉर्ज क्लूनी जैसे हॉलीवुड स्टार्स के साथ खड़े दिखाई देंगे। खबरों की माने तो इस म्यूजियम में रणवीर वह पहले बॉलीवुड स्टार होंगे, जिनका स्टेचू यहां लगाया जाएगा।

आगे की स्लाइड में जानिए रणवीर के स्टेचू बनने से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें

ranveer singh

बता दें कि रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग का ज्यादातर हिस्सा पेरिस में शूट किया गया। शायद यही रीजन है कि रणवीर सिंह वहां काफी पॉपुलर हो चुके हैं। इसी वजह से रेवीन वैक्स म्यूजियम में रणवीर का लाइफ साइज स्टैच्यू लगाया जाएगा।

खबरें आ रही हैं कि अगले साल तक रणवीर सिंह यह स्टेचू बनकर तैयार हो जाएगा। इस म्यूजियम में पहले से हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट, जॉर्ज क्लूनी, पेलोपेज क्रूज, मर्लिन मुनरो, मडोना, फुटबॉलर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पुतले लगे हुए हैं। स्टेचू बनाने के लिए रणवीर सिंह की बॉडी की नाप ले ली गई है और अलग-अलग एंगल से उनकी कई फोटोज भी खींची गई।

खास बात तो यह है कि ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स के स्टेचू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाए गए हैं। रणवीर ऐसे पहले बॉलीवुड स्टार होंगे, जिनका स्टेचू पेरिस के वैक्स म्यूजियम में लगाया जाएगा।

Next Story