×

B'DAY SPECIAL: ट्वीट्स से ज्यादा अपने अफेयर्स के चलते पॉपुलर रह चुके हैं ऋषि कपूर

By
Published on: 4 Sep 2017 7:13 AM GMT
BDAY SPECIAL: ट्वीट्स से ज्यादा अपने अफेयर्स के चलते पॉपुलर रह चुके हैं ऋषि कपूर
X

मुंबई: आए दिन अपने उलूज-जुलूल ट्वीट्स को लेकर सोशल मीडिया की कंट्रोवर्सी में छाए रहने वाले और अपने टाइम के सुपरस्टार रह चुके एक्टर ऋषि कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 4 सितंबर 1952 को पंजाबी हिंदू परिवार में मुंबई के चेंबूर में ऋषि राज कपूर के घर हुआ था। इनके दादाजी पृथ्वीराज कपूर काफी पॉपुलर एक्टर थे। उन्होंने मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर बच्चे की अश्लील फोटो पोस्ट करने पर ऋषि कपूर के खिलाफ FIR दर्ज

ऋषि कपूर जितना आजकल अपने कंट्रोवर्सियल ट्वीट्स के चलते चर्चा में रहते हैं, उससे ज्यादा वह अपने टाइम में अपने अफेयर्स के चलते रहते थे। चार्मिंग और क्यूट दिखने वाले इस एक्टर की ना जाने कितनी ही लड़कियां दीवानी थी। ये जिस भी एक्ट्रेस के साथ काम करते थे, कुछ ही टाइम में अफेयर की खबरें उबाल मारने लगतीं थीं।

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर ने संजीव कुमार को किया याद, लिखा- धन्यवाद हरि भाई, हमें आपकी फिल्में बेहद पसंद हैं

तो वहीं अपने टाइम की सबसे क्यूट एक्ट्रेस नीतू सिंह वन मैन वुमेन थीं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में ना केवल खुद को मील का पत्थर साबित किया, बल्कि खुद को अच्छी वाइफ भी प्रूव किया। एक टाइम तो ऐसा आया था, जब नीतू सिंह ऋषि कपूर को छोड़कर चली गईं थी, लेकिन किस्मत ने इन दोनों को फिर मिलाया।

यह भी पढ़ें: OH REALLY: साउथ से बॉलीवुड में रुख करने वाली हसीना बनेगी ऋषि कपूर की बहू

ख़ास बात तो यह है कि ऋषि कपूर ने अपने अफेयर की बातें एक इंटरव्यू में खुद ही कुबूल की थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋषि कपूर अपनी से आधी उम्र की एक्ट्रेसेस पर भी डोरे डालते थे।

सभी जानते हैं कि नीतू सिंह ऋषि कपूर का पहला प्यार नहीं थीं। टीनेज में ऋषि कपूर को सबसे पहले यास्मीन नाम की एक्ट्रेस से प्यार हुआ। यह अफेयर 5 साल चला। पर बाद में उनका दिल डिंपल कपाड़िया के लिए धड़कने लगा। फिल्म 'बॉबी' के बाद ये प्यार काफी परवान चढ़ा। लेकिन ऋषि के पिता राज कपूर इस रिश्ते के खिलाफ थे। तो उन्होंने भी इसे यहीं ख़त्म करना ठीक समझा।

शादी के बाद भी ऋषि के अफेयर्स के चर्चे खत्म नहीं हुए। दिव्या भारती के साथ उनके नाम की खबरों को लोगों ने खूब चटकारे के साथ पढ़ा।

ख़ास बता तो यह है कि नीतू सिंह सब कुछ जानती थीं। पर वह कभी कुछ नहीं कहती थी। एक बार परेशान नीतू सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मैं बहुत सिंपल और मासूम थी, मैं ऋषि की बातों पर यकीन करती थी। ऋषि को भी लगा कि यह सिंपल सी लड़की है और यह मुझे संभाल सकती है।'

आपको जानकार हैरानी होगी कि ऋषि कपूर जूही चावला पर भी फ़िदा हुए थे। उनके साथ काफी टाइम तक उनका नाम जुड़ा रहा।

साल 1990 में ऋषि कपूर के प्रताड़ित करने से नीतू सिंह घर छोड़कर चली गई थी। जिंदगी गुजारने के लिए अपना सैलून खोल लिया था। तब जाकर ऋषि कपूर को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने जाकर नीतू से माफ़ी मांगी। तब जाकर कहीं वह वापस आईं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की दो बेटियां और एक बेटा रणबीर कपूर है।

Next Story