×

Bhojpuri Song: समर सिंह के नए भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस के मस्त डांस मूव्स ने मचाया धमाल, देखें Video

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी स्टार एक्टर समर सिंह और सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज का गाना 'ननदिया पीस के राखु हरदिया' का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। एक्ट्रेस चांदनी सिंह के कमाल डांस मूव्स दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है।

Anushka Rati
Published on: 7 Nov 2022 5:54 AM GMT
Bhojpuri Song: समर सिंह के नए भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस के मस्त डांस मूव्स ने मचाया धमाल, देखें Video
X

Nandiya Peace Ke Rakhu Hardiya Song (image: social media)

Samar Singh Bhojpuri Song- आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार कहे जाने वाले समर सिंह अपनी बेहतरीन गायिकी और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। समर सिंह का कोई भी गाना आता है तो वो यूट्यूब पर बवाल ही मचाता है। बता दें कि इन दिनों एक्टर के बैक टू बैक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं। जहां बीते दिनों ही 'काला सूट सलवरवा' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और अब उनका नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। जिसके बोल 'ननदिया पीस के राखु हरदिया' हैं। वहीं इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने गजब की डांस परफॉर्मेंस दी है। इस गाने में दोनों के बीच कमाल की लव कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

इसके साथ ही समर सिंह के इस भोजपुरी गाना 'ननदिया पीस के राखु हरदिया' के वीडियो को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने अपनी बवाल परफॉर्मेंस से सभी फैंस का दिल ही जीत लिया है और वीडियो में ये देखने के लिए मिल रहा है कि चांदनी सिंह समर सिंह की वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं। जहां दोनों पति और पत्नी के गेटअप में काफी जंच रहे हैं। साथ ही समर चांदनी से ये कहते हैं कि वो घर आ रहे हैं और उन्हें अपनी पत्नी से मिलने को बहुत जी कर रहा है। इस पर एक्ट्रेस सुनते के साथ ही खिल उठती हैं और अपनी ननद से कहती हैं कि 'ननदिया पीस के राखु हरदिया पिया फेरु दिए दरद"।

इनका ये गाना काफी रोमांटिक है। इसमें गाने में दोनों ही भोजपुरी कलाकारों के बीच की कैमिस्ट्री तो देखते ही बन रही है। बता दें कि इस गाने को समर सिंह के साथ आवाज की जादूगर शिल्पी राज ने गाया है। दोनों सिंगर्स की गायिकी में तो इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है।

वहीं गाने को एक्ट्रेस चांदनी सिंह और एक्टर समर सिंह पर फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं और रौशन सिंह म्यूजिक डायरेक्टर हैं। गोल्डी जैसवाल डायरेक्टर हैं। एसके आनंद यादव क्रिएटिव हेड हैं और इनके इस वीडियो सॉन्ग को दो लाख से भी ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।

इसके अलावा अगर समर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्मों में 'इतिहास' और 'सौगंध भोलेनाथ की' जैसी फिल्में शामिल हैं। पिछले दिनों बनारस में एक्टर ने रानी चटर्जी के साथ 'सौगंध भोलेनाथ की' की शूटिंग शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने मूवी 'इतिहास' की शूटिंग शुरू कर दिया है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story