×

Satyajit Dubey Dance Viral: एक्टर सत्यजीत ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर किया ऐसा डांस, कहा - आपके प्रति प्यार...

Satyajit Dubey Dance Viral: वेब सीरीज मुंबई डायरीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता सत्यजीत दुबे (Actor Satyajit Dubey) ने बेहद अलग अंदाज में शाहरुख खान के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है।

Priya Singh
Written By Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 2 Nov 2021 2:29 PM GMT (Updated on: 2 Nov 2021 2:37 PM GMT)
Actor Satyajit Dubey
X

एक्टर सत्यजीत दुबे (फोटोः सोशल मीडिया)

Satyajit Dubey Dance Viral: वेब सीरीज मुंबई डायरीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता सत्यजीत दुबे (Actor Satyajit Dubey) ने बेहद अलग अंदाज में शाहरुख खान के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। एक्टर ने शाहरुख खान को उनके जन्मदिन (shahrukh khan birthday) के अवसर पर डांस ट्ट्रिब्यूट दिया है। उनके इस डांस ट्ट्रिब्यूट की चारों ओर सराहना हो रही है। फ़िल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके इस डांस वीडियो को शेयर किया है। वहीं एक्टर अली फ़जल, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और श्रुति हसन के अलावा कई बॉलीवुड कलाकार उनके इस डांस वीडियो को रीशेयर कर रहे हैं।

वेब सीरीज मुंबई डायरीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता सत्यजीत दुबे

फ़िल्म ' प्रस्थानम ' (Prasthanam) फेम अभिनेता सत्यजीत दुबे ( Satyajeet Dubey) ने अपने पसंदीदा एक्टर को उनके बर्थ डे पर अभिभूत महसूस कराने का काम किया है। सत्यजीत एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को अपना आदर्श मानते हैं। इसलिए उन्होंने शाहरुख को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक बेहद खूबसूरत डांस ट्रीब्यूट दिया है। डांस वीडियो में वो शाहरुख खान के सारे फेमस सिग्नेचर स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस डांस ट्रिब्यूट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा हैं। वहीं शाहरुख खान के प्रशंसक उनके इस आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देखें सत्यजीत का डांस वीडियो...


फ़िल्मफेयर ने सत्यजीत दुबे के डांस वीडियो को शेयर किया

एक्टर सत्यजीत दुबे ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ' हैप्पी बर्थडे एसआरके । आपके प्रति मेरे प्यार और प्रशंसा को व्यक्त करने में शब्द विफल हो जाएंगे। इसलिए मैंने आपको और आपके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए दिल खोलकर डांस किया है।' एक्टर के इस डांस ट्रिब्यूट की चारों ओर सराहना हो रही है। फ़िल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके इस डांस वीडियो को शेयर किया है। वहीं एक्टर अली फ़जल, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और श्रुति हसन के अलावा कई बॉलीवुड कलाकार उनके इस डांस वीडियो को रिशेयर कर रहे हैं।

सत्यजीत दुबे के फैंस अपने फेवरेट एक्टर का दीदार नही कर पाएंगे

बता दें कि हमेशा की तरह इसबार भी शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी हुई है। अपने फेवरेट स्टार को बधाई देने और उनकी एक झलक पाने के लिए अभिनेता के फैंस मन्नत के बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस भारी-भरकम भीड़ को काबू करने के लिए वहाँ पुलिस बल भी मौजूद है। पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए फैमिली के साथ अलीबाग के लिए निकल चुके हैं। जिस वजह से इसबार उनके फैंस अपने फेवरेट एक्टर का दीदार नही कर पाएंगे।

सत्यजीत दुबे अपकमिंग फ़िल्म ' पठान ' से जुड़ी खास बात की घोषणा कर सकते हैं

खबर यह भी है कि एक्टर इस मौके पर अपनी अपकमिंग फ़िल्म ' पठान ' से जुड़ी खास बात की घोषणा कर सकते हैं। विदित हो कि फिल्म पठान में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण यशराज बैनर के अंतर्गत किया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। एक्टर के प्रशंसकों को उनकी इस फ़िल्म का लंबे समय से इंतजार है। शाहरुख के फैंस को फ़िल्म ' पठान' से ढेर सारी उम्मीदें भी जुड़ी हैं।

Shweta

Shweta

Next Story