×

जल्द गूंज सकती हैं शाहिद के घर किलकारियां, मीरा राजपूत हुई हॉस्पिटल में एडमिट

By
Published on: 26 Aug 2016 6:15 AM GMT
जल्द गूंज सकती हैं शाहिद के घर किलकारियां, मीरा राजपूत हुई हॉस्पिटल में एडमिट
X

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही फादर बनने वाले हैं। खबरों की मानें तो मीरा की प्रेगनेंसी का ये लास्ट प्रेगनेंसी पीरियड चल रहा है। जिसके चलते उन्हें खार के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। कभी भी उनके आंगन में नए बेबी की किलकारियां गूंज सकती हैं। शाहिद कपूर के पेरेंट्स पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक कुछ समय पहले उनके घर पर अपने बहु-बेटे से मिलने गए थे।

बता दें कि शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 में हुई थी। यह शादी अरेंज थी और इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। इन दोनों की शादी पंजाबी कल्चर से हुई थी। कहा जा रहा है कि मीरा सितंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। वहीं एक्टर शाहिद कपूर भी अपनी वाइफ मीरा का जमकर ख्याल रख रहे हैं। अभी हाल ही में शाहिद ने अपनी और वाइफ मीरा की क्यूट फोटो शेयर की थी।

Next Story