×

खेसारी लाल का ये गाना मचा रहा YouTube पर हंगामा, 11 करोड़ व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न केवल सिंगिंग बल्कि एक्टिंग के मामले में भी लाजवाब हैं। बीते कुछ दिनों से सिंगर वह एक्टर खेसारी लाल का एक भोजपुरी गाना 'लहंगा लखनऊआ' यूट्यूब पर काफी छाया हुआ है

Monika
Published on: 24 Aug 2020 11:36 AM GMT
खेसारी लाल का ये गाना मचा रहा YouTube पर हंगामा, 11 करोड़ व्यूज
X
Bhojpuri industry superstar Khesari Lal Yadav is excellent not only in singing but also in acting. She has given many hit songs so far

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न केवल सिंगिंग बल्कि एक्टिंग के मामले में भी लाजवाब हैं। उन्होंने अब तक कई हिट गाने दिए है। बीते कुछ दिनों से सिंगर वह एक्टर खेसारी लाल का एक भोजपुरी गाना 'लहंगा लखनऊआ' यूट्यूब पर काफी छाया हुआ है।

सुपरहिट गाना

अंतरा सिंह प्रियंका और खेसारी लाल पर फिल्माया ये गाना लोगों को भुत पसंद आ रहा है। इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है।अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 11 करोड़ से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी देखें: अस्पताल में गंदी करतूत: मरीज के साथ बेरहमी, सामने आई पूरी सच्चाई

पहली फिल्म

आपको बता दें, कि खेसारी लाल ने फिल्‍म 'साजन चले ससुराल' से भोजपुरी फिल्‍मों में इंट्री की थी। वह अब तक लगभग 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की कई हीरोइन के साथ धमाकेदार डांस और रोमांस करते नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा का 'कॉमेडी किंग' भी कहा जाता है।

khesari-kajal

खेसारी और काजल की जोड़ी

दर्शकों को खेसारी लाल और एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी पसंद आती हैं। जिस फिल्म का गाने में ये दोनों नजर आ जाते हैं उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है। वहीं काजल के अलावा खेसारी आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ भी धमाकेदार रोमांटिक सीन कर चुके हैं।

ये भी देखें: कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता: अब तक 57542 लोगों की मौत, आए इतने नए केस

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story