×

Actor Sunil Shende: सिनेमा जगत ने खोया एक दिग्गज एक्टर, इन मशहूर फिल्मों से किया जाएगा याद

Actor Sunil Shende: मराठी और हिंदी सिनेमा ने एक मशहूर अभिनेता को आज हमेशा के लिए खो दिया। मराठी और हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज एक्ट्रेस का नाम सुनील शेंडे है। ख्याति प्राप्त अभिनेता सुनील शेंडे का देर रात निधन हो गया।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Nov 2022 7:06 AM GMT (Updated on: 14 Nov 2022 7:11 AM GMT)
Sunil Shende
X

एक्टर सुनील शेंडे (फोटो- सोशल मीडिया)

Actor Sunil Shende: सोमवार सुबह की बड़ी खबर आ रही है। मराठी और हिंदी सिनेमा ने एक मशहूर अभिनेता को आज हमेशा के लिए खो दिया। मराठी और हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज एक्टर का नाम सुनील शेंडे है। ख्याति प्राप्त अभिनेता सुनील शेंडे का देर रात निधन हो गया। सुनील शेंडे का निधन विले पार्ले के पूर्व में स्थित उनके आवास पर रात के 1 बजे के करीब हुआ था।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता सुनील शेंडे की शव यात्रा आज दोपहर 1 बजे निकलेगी। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पारशिवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा।

शोक में डूबा सिनेमा जगत

अभिनेता सुनील शेंडे के परिवार की बात करें तो उनके परिवार में उनकी पत्नी ज्योति, दो बेटे ऋषिकेश और ओंकार, बहू और पोते-पोतियां हैं।

वे मराठी रंगमंच के एक दमदार अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। सुनील शेंडे ने मराठी और हिंदी फिल्मों में विभिन्न भूमिकाएँ निभाईं। उनके जिम्मेदार व्यक्तित्व और दमदार आवाज के कारण उन्हें पुलिस, राजनेता जैसी विभिन्न भूमिकाओं में लोगों द्वारा याद किया जाता था। ऐसे दिग्गज कलाकारों का सिनेमा जगह हमेशा ऋणी रहेगा। इनकी अदाकारी को दर्शकों ने हमेशा सराहा है।

दिग्गज कलाकार सुनील शेंडे सरफरोश, गांधी, वासवा जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका लोकप्रिय हुई। वह फिल्मों में सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए।

उन्होंने काथुंग (1989), मधुचंद्रची रात (1989), जस बाप ताशे पोर (1991), ईश्वर (1989), नरसिम्हा (1991) सहित कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय की छाप छोड़ी। वह पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story