×

बीमारी से ऐसी हो गई है एक्टर विनोद खन्ना की हालत, पहचानना भी हुआ है मुश्किल

By
Published on: 6 April 2017 9:23 AM GMT
बीमारी से ऐसी हो गई है एक्टर विनोद खन्ना की हालत, पहचानना भी हुआ है मुश्किल
X

vinod-khanna

मुंबई: बॉलीवुड में दयावान, कुर्बानी और अमर अकबर एंथोनी जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले एक्टर विनोद खन्ना का वो रौबदार चेहरा और गठीला बदन शायद ही कोई भूल सकता है। अपने टाइम मे लोग उन्हें अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाला स्टार कहते थे। लेकिन बीमारी के चलते उनकी ऐसी हालत हो गई है कि शायद ही लोग उन्हें पहचान पाएं। उनके चेहरे से ही कमजोरी साफ झलक रही है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद वायरल हुई विनोद खन्ना की इस तस्वीर मे उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।

इस फोटो में विनोद खन्ना के साथ उनकी वाइफ़ और उनके बेटे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। उनके परिवार का कहना है कि उनकी हालत मे सुधार है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें ब्लड कैंसर है जबकि परिवार ने ऐसा कुछ भी नहीं बताया है।

बीते शुक्रवार को अचानक बिगड़ी हालत के चलते विनोद खन्ना को हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा था। उनके बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि 'विनोद जी को डिहाइड्रेशन हो गया था। पर अब उनकी हेल्थ मे सुधार हुआ है और जल्द ही डॉक्टर्स उन्हें डिस्चार्ज भी कर देंगे।'

हाल ही में रखा गया था ट्रेलर लॉंन्च

बता दें कि हाल ही में विनोद खन्ना की अपकमिंग फिल्म 'एक रानी ऐसी भी' का ट्रेलर लॉंन्च रखा गया था। फिल्म मे लीड एक्ट्रेस हेमा मालिनी हैं। ट्रेलर लॉंन्च में चीफ गेस्ट महानायक अमिताभ बच्चन थे। खबरें हैं कि तबीयत खराब होने की वजह से विनोद खन्ना नहीं पहुंच सके थे।

विनोद खन्ना हिन्दी फिल्मों के सुपर हिट कलाकारों मे से एक रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए विनोद खन्ना की बीमारी से पहले की कुछ तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए विनोद खन्ना की बीमारी से पहले की कुछ तस्वीरें

Next Story