×

कैंसर पीड़ित बच्चों के संग मनाया विवेक ओबेरॉय ने बर्थडे, फ्लाइंग जट्ट की रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

By
Published on: 4 Sep 2016 5:24 AM GMT
कैंसर पीड़ित बच्चों के संग मनाया विवेक ओबेरॉय ने बर्थडे, फ्लाइंग जट्ट की रखी स्पेशल स्क्रीनिंग
X

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विवेक ओबेरॉय हमेशा से सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। एक्टर होने के साथ-साथ उन्हें उनके सोशल वर्क के लिए भी जाना जाता है। ऐसा ही कुछ नेक काम किया विवेक ओबरॉय ने अपने जन्मदिन के मौके पर।

आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसे विवेक ने मनाया कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ जन्मदिन

विवेक ने CPAA और कार्निवाल सिनेमा के साथ मिलकर मुंबई में 350 कैंसर पीड़ित बच्चों और उनके दोस्तों के लिए फिल्म फ़्लाइंग जट्ट की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी।

vivek birthday

आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसे विवेक ने लाई कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी

बता दें कि विवेक ओबेरॉय कैंसर पीड़ित बच्चों को सपोर्ट करने वाली संस्था से पिछले 10 सालों से जुड़े हुए हैं। इस खास मौके पर विवेक ने बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया और वो काफी भावुक भी हुए।

vivek birthday

आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसे विवेक ने मनाया कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ जन्मदिन

इस खास मौके को और भी यादगार बनाया द फ़्लाइंग जट्ट की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने। जैकलीन ने भी बच्चों संग क्वालिटी टाइम बिताया।

vivek birthday

आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसे विवेक ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ काटा जन्मदिन का केक

इस मौके पर विवेक ओबेरॉय ने सभी के संग मिलकर केक काटा, सारे बच्चे फिल्म देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे।

vivek birthday

आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसे विवेक के जन्मदिन की और भी फोटोज

ये सब देख कर तो हम यही कहेंगे कि हमारे बॉलीवुड स्टार्स सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी कभी कभी यादगार रोल निभा जाते हैं।

vivek birthday

Next Story