×

हैरी पॉटर फिल्म की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने फैंस को दी गुड न्यूज

हैरी पॉटर फिल्म की फेम एक्ट्रेस अफशान आजाद ने सोशल मीडिया पर अपने मां बनने की खुशखबरी साझा की है।

Shraddha
Published By Shraddha
Published on: 13 April 2021 4:49 PM GMT
एक्ट्रेस अफशान आजाद बनने वाली हैं मां
X

हैरी पॉटर फिल्म की फेम एक्ट्रेस अफशान आजाद बनने वाली हैं मां फोटो - सोशल मीडिया 

मुंबई : हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्म की फेम एक्ट्रेस अफशान आजाद (Afshan Azad) ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बताया है कि वह बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इस्टाग्राम में अपने बेबी बंप के साथ यह खबर साझा की है।

अफसान आजाद ने सोशल मीडिया पर अपने मां बनने की खबर साझा की है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए एक कैप्शन लिखा " सबके लिए एक सीक्रेट का खुलासा कर रहीं हूं, मैं मां बनने जा रहीं हूं। ये अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट है, बेबी काजी देने के लिए शुक्रिया अल्लाह। हम दोनों के दिल प्यार से भरे हुए हैं और हम थोड़े नर्वस भी हैं, कृपया अपनी दुआओं हमें याद रखिएगा। "


एक्ट्रेस अफसान आजाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है इसलिए थोड़ा नर्वस भी हैं। उन्होंने बताया कि वह जुलाई महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। अफसान आजाद अपने पति के साथ इस फोटो में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन दोनों के चेहरे पर अपने पहले बच्चे के जन्म का एहसास नजर आ रहा है।


एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ इस खूबसूरत अंदाज में इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ साझा किया है। आपको बता दें कि इस तस्वीर के पोस्ट करने के बाद फैंस खूब बधाई दे रहे हैं। इस बधाई के बाद अफसान आजाद ने फैंस का आभार प्रकट करते हुए कैप्शन में लिखा " सभी को प्यारे कमेंट्स और शुभकामनाओं के लिए थैंक यू। बेबी काजी को पहले से ही इतना प्यार मिल रहा है। "

Shraddha

Shraddha

Next Story