×

B'DAY SPECIAL:अभिषेक नहीं, इस खास के कहने पर ऐश्वर्या ने रखी बर्थडे पार्टी

suman
Published on: 1 Nov 2017 5:14 AM GMT
BDAY SPECIAL:अभिषेक नहीं, इस खास के कहने पर ऐश्वर्या ने रखी बर्थडे पार्टी
X

मुंबई: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का ताज पहनने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 44 वां जन्मदिन मना रही है। उम्र के इस पड़ाव पर भी ऐश्वर्या की ख़ूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। आज भी इस पूर्व मिस वर्ल्ड के हुस्न के दीवाने भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। दुनिया भर में ऐश्वर्या राय के खूबसूरती की मिसाल दी जाती है। 1 नवम्बर, 1973 को जन्मी ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस कॉम्पिटीशन में अलग-अलग देशों की 87 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। 1997 में ऐश्वर्या राय ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत तमिल फिल्म ‘इरूअर’ से की। इसी साल ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में भी कदम रखा और बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘और प्यार हो गया’ में काम किया। ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें...फैमिली के साथ डिनर डेट पर गई थी ऐश्वर्या, देखिए उनकी खूबसूरत PICS

ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर बच्चन खानदान की बहू बन गईं। इसके बाद ऐश-अभिषेक की जिंदगी में अराध्या बच्चन आईं। शादी के बाद ऐश ने फिल्मों से काफी वक्त तक दूरियां बनाए रखीं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने 44वें जन्मदिन पर बहुत ही छोटी सी पार्टी रख रही हैं। जिसमें उनके परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त शामिल होंगे।

खबरों के अनुसार, ऐश अपने जन्मदिन पर इस बार कोई जश्न नहीं मनाना चाहती थीं क्योंकि इसी साल उनके पिता का निधन हुआ है। लेकिन अपनी मां के कहने पर उन्होंने अपने खास लोगों के लिए एक पार्टी रखी है। ऐश्वर्या राय बच्चन की मां वृंदा राय चाहती थीं कि उनकी बेटी अपने जन्मदिन के मौके पर निराश न रहे।

यह भी पढ़ें...अब मां वृंदा के साथ रहना चाहती है ऐश्वर्या, इसके पीछे यह है वजह

ऐश की प्रोफेशनल लाइफ की तो वो अपनी अप-कमिंग फिल्म फन्ने खां में बिजी हैं। जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर है। इस फिल्म को डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा बना रहे हैं। फिल्म फन्ने खां की खास बात यह है कि इसमें अनिल कपूर और ऐश के बीच एक भी सीन नहीं है।

suman

suman

Next Story