×

बचपन में आलिया भट्ट बाथरूम में करती थी ऐसा काम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

By
Published on: 15 Nov 2016 11:36 AM GMT
बचपन में आलिया भट्ट बाथरूम में करती थी ऐसा काम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X

alia-bhatt

मुंबई: बॉलीवुड की स्टूडेंट ऑफ़ द इयर आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग को कौन नहीं जानता है? उनकी क्यूटनेस पर लाखों लोग फ़िदा हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चेहरे से ही पता चलता है कि वह कितनी चंचल हैं? लेकिन अगर आपको इनकी चंचलता के कुछ कारनामे पता चल गए तो आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

जी हां, क्यूट स्माइल वाली आलिया भट्ट ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वह बताती हैं कि बचपन में वह बाथरूम में एक ऐसा काम करती थी कि उसकी वजह से उन्हें बाद में कई बार मार भी पड़ी।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या करती थी आलिया भट्ट बचपन में बाथरूम में जाकर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि जब वे छोटी थी, तो उन्हें स्कूल के बाथरूम में जाना काफी पसंद था। खास बात तो यह है कि उन्हें इस बात की कई बार सजा भी दी जाती थी। अब आप सोच रहे होंगे कि बाथरूम जाने पर उन्हें सजा क्यों दी जाती थी? तो आपको बता दें कि आलिया भट्ट स्कूल के बाथरूम में जाकर अक्सर सो जाया करती थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आती, तो टीचर उन्हें ढूंढने के लिए दूसरे बच्चों को भेजती थी। ऐसे में बाद में उन्हें कई बार मार पड़ी।

आगे की स्‍लाइड में जानिए क्‍या मिलती थी आलिया को सजा

एक बार तो उनकी टीचर ने उन्हें सोने की वजह से एक हफ्ते तक क्लास के सारे डेस्क साफ करने की सजा दी थी। इस बारे में आलिया भट्ट दूसरे बच्चों को हिदायत देते हुए कहती हैं कि बच्चों आप लोग मेरी तरह स्कूल में मत सोना। वरना टीचर सजा देंगी। सोना है, तो घर में सोना।

बता दें कि आलिया भट्ट की जल्द ही शाहरुख़ खान के साथ फिल्म 'डिअर जिंदगी' आने वाली है। वहीं इनके अलावा इस फिल्म में अंगद बेदी और कुणाल कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Story