×

कौन है सुनीता कृष्णन, जिसकी मुरीद हुई अनुष्का शर्मा, कहा- समाज के लिए मिसाल

अनुष्का शर्मा ने सोशल वर्कर सुनीता कृष्णन की बहुत तारीफ की है। सुनीता महिलाओं और लड़कियों को यौन तस्करी से बचाने काम करती है। उनके इस 'अभूतपूर्व कार्य' के लिए अनुष्का ने उनकी तारीफ की है।शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के स्पेशल कर्मवीर एपिसोड की मेहमान सुनीता कृष्णन थीं।

suman
Published on: 5 Sep 2023 9:12 AM GMT
कौन है सुनीता कृष्णन, जिसकी मुरीद हुई अनुष्का शर्मा, कहा- समाज के लिए मिसाल
X
अनुष्का संग रिश्तों को लेकर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

जयपुर:अनुष्का शर्मा ने सोशल वर्कर सुनीता कृष्णन की बहुत तारीफ की है। सुनीता महिलाओं और लड़कियों को यौन तस्करी से बचाने काम करती है। उनके इस 'अभूतपूर्व कार्य' के लिए अनुष्का ने उनकी तारीफ की है।शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के स्पेशल कर्मवीर एपिसोड की मेहमान सुनीता कृष्णन थीं।

20 OCT: इन राशियों का बढ़ेगा सम्मान, इनका होगा अपमान, जानिए पंचांग व राशिफल

इस एपिसोड को देखने के बाद अनुष्का ने ट्वीट कर कहा - सुनीता कृष्णन जैसी समाज सेवी समाज के लिए मिसाल है। उन्होंने एपिसोड में जिन घटनाओं और घिनौनी हरकतों को बताया वह बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक है। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों, जिनमें तीन साल तक की छोटी बच्ची भी हैं, उनको यौन तस्करी से बचाने का साहसिक कर कर रही हैं।



अनुष्का ने कहा- हम आभारी हैं कि उनके जैसे लोग इस दुनिया में हैं और इस तरह के बेहतरीन लोगों को शो पर दिखाने के लिए केबीसी धन्यवाद के पात्र है। यौन तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ने वाली सुनीता खुद एक पीड़िता हैं। जब वह 15 साल की थीं, आठ लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। एपिसोड में सुनीता ने कहा, 'जब मुझे लगा कि इन पीड़ितों को तत्काल मदद की जरूरत है, तब हमने प्रज्ज्वला नामक एक संगठन बनाया, जिसका उद्देश्य इन लड़कियों के उत्थान की दिशा में योगदान करना है।

suman

suman

Next Story