×

इन कारों का कलेक्शन है बाहुबली की 'देवसेना' के पास

बाहुबली की 'देवसेना' अनुष्का का जन्म 7 नवंबर, 1981 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने एक्टिंग करियर की शरुआत 2005 में आई तेलुगु फिल्म 'सुपर' से की थी। आईये आपको बताते हैं कि अनुष्का के पास किन कारों का कलेक्शन है।

Harsh Pandey
Published on: 7 Nov 2019 3:25 PM GMT
इन कारों का कलेक्शन है बाहुबली की देवसेना के पास
X

नई दिल्ली: हम सभी जानते हैं कि एक्टर हो या एक्ट्रेस, सभी कार का कलेक्शन रखना पसंद करते है। आज हम बात करते हैं साउथ इंडियन सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की। आपको बता दें कि आज उनका 37वां जन्मदिन हैं।

करियर की शुरूआत...

बाहुबली की 'देवसेना' अनुष्का का जन्म 7 नवंबर, 1981 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने एक्टिंग करियर की शरुआत 2005 में आई तेलुगु फिल्म 'सुपर' से की थी। आईये आपको बताते हैं कि अनुष्का के पास किन कारों का कलेक्शन है।

ऑडी A6....

इंजन और पावर की बात करें तो ऑडी A6 में 2.0 लीटर का TFSI BS-VI कंप्लेंट इंजन है जो कि 5000-6000 Rpm पर 180 Kw की पावर और 1600-4500 Rpm पर 142 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस कार में 7 स्पीड S ट्रॉनिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ऑडी A6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 54,20,000 रुपये है।

ऑडी Q5...

इंजन और पावर की बात की जाए तो ऑडी Q5 दो इंजन ऑप्शन में आती है। इसके डीजल वेरिएंट में 1968cc का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 3800-4200 Rpm पर 190 hp की पावर और 1750 - 3000 पर 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

साथ ही आपको बता दें कि इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1984cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 5000-6000 Rpm पर 252 hp की पावर और 1600-4500 पर 370 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कीमत के मामले में ऑडी Q5 की एक्स शोरूम कीमत करीब 55 लाख रुपये है।

टोयोटा कोरोला एल्टिस...

इंजन और पावर की बात करें तो ऑडी Q5 में 1798 cc का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 6400 Rpm पर 140 PS की पावर और 4000 पर 173 Nm Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story