×

BREAK-UP: जूही-सचिन का 8 साल का रिश्ता टूटने वाला, दोनों लेंगे तलाक

suman
Published on: 18 Sep 2017 5:23 AM GMT
BREAK-UP: जूही-सचिन का 8 साल का रिश्ता टूटने वाला, दोनों लेंगे तलाक
X

मुंबई: एक्ट्रेस जूही परमार और सचिन श्रॉफ की जोड़ी टूटने वाली है। खबर है कि दोनों अब तलाक लेने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार टीवी की दुनिया की ये सुपरहिट कपल रियल लाइफ में पिछले साल से अलग रह रहा है। दोनों के बीच पिछले काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अब दोनों तलाक लेने वाले हैं। दोनों की शादी को आठ साल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें...CONFORM:अर्जुन-अनिल की हिट जोड़ी के बाद, अब करेंगे साथ में बाप-बेटे फिल्म

साल 2009 में जूही परमार और सचिन श्रॉफ की शादी हुई थी। उनकी एक 4 साल की बेटी भी है। उसका नाम समायरा है। दोनों के बीच अलगाव की खबर उस वक्त आई, जब कुछ समय पहले ही शुरू हुए जूही के कमबैक शो कर्मफल दाता शनि की लॉन्चिंग के मौके पर सचिन कहीं नजर नहीं आए थे। मगर अब ये साफ हो चुका है कि दोनों ने अलग होने का मन बना लिया है। जूही और सचिन की मुलाकात एक टीवी शो के दौरान ही हुई थी। पहली मुलाकात के 5 महीने बाद ही दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें...69th एमी अवॉर्डस 2017: व्हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा

suman

suman

Next Story