×

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना काजोल को पड़ा भारी, भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर काजोल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें काजोल गुस्से में हवा में उछालते हुए सेब काटती हुई नजर आ रही हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By APOORWA CHANDEL
Published on: 27 April 2021 10:56 AM GMT
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना काजोल को पड़ा भारी, भड़के फैंस
X

काजोल (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के जूझ रहा है। जिसके चलते लोगों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आ गए है। कोरोना के बीच जहां बेड, ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। वहीं काफी लोगों को खाने की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते कई हस्तियों को खाना मुहैया कराते देखा गया। वहीं इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद वह ट्रोल हो रही है। आइये जानते है आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में।

एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो शेयर करती रहती है। और फैंस उन वीडियो को काफी पसंद भी करते है। लेकिन हाल ही में काजोल ने एक वीडियो शेयर किया जिसे देखकर यूजर्स उन पर भड़क गए। सोशल मीडिया पर काजोल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें काजोल गुस्से में हवा में उछालते हुए सेब काटती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देखा जा सकता हैं कि पहले काजोल सेब को हवा में उछालती हैं, और फिर चाकू की मदद से सेब के दो हिस्से कर देती हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मूड...।'

काजोल पर भड़के यूजर्स

काजोल के इस वीडियो को शेयर करने के बाद से फैंस के साथ ही सेलेब्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। काजोल का इस तरह से सेब को हवा में उछालते हुए उसे यूं बर्बाद करना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, लोग भूखे मर रहे हैं। उनका मजक मत बनाइए, खान वेस्ट मत करिए।' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, इस तरह से खाने की चीजों को बर्बाद मत करो... कई लोग इसके लिए भूख से मर रहे हैं।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story