Kajol Video: काजोल को लगा लाखों का चूना, मोबाइल दुर्गा पूजा पंडाल से हुआ गायब, वीडियो आया सामने

Kajols phone fell down: काजोल देवगन का एक और वीडियो लाइमलाइट में आ चुका है, जिसमें वह गिरते-गिरते बचते दिखाई दे रहीं हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 Oct 2024 9:04 AM GMT (Updated on: 12 Oct 2024 9:05 AM GMT)
Kajols phone fell down
X

Kajols phone fell down

Kajol Latest Video Viral: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों लगातार लाइमलाइट में हैं और इसकी वजह दुर्गा पूजा है। जी हां! काजोल दुर्गा पूजा उत्सव बहुत ही अच्छे मनाती हैं, सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा पंडाल से काजोल के कई वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें काजोल के साथ अन्य अभिनेत्रियां भी नजर आ रहीं हैं। हालांकि देखा जाए तो सबसे अधिक काजोल के वीडियो की ही चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। इसी बीच काजोल देवगन का एक और वीडियो लाइमलाइट में आ चुका है, जिसमें वह गिरते-गिरते बचते दिखाई दे रहीं हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं।

काजोल को लगा लाखों का चूना (Kajol Mobile Video Viral)

काजोल को पिछले कुछ दिनों से दुर्गा पूजा पंडाल में देखा जा रहा है, सिर्फ काजोल ही नहीं, उनका पूरा परिवार भी नजर आ रहा है, सोशल मीडिया पर काजोल के कई वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें वह गुस्सा करते दिखाई दे रहीं हैं, इन वीडियोज को देख यूजर्स काजोल को बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं, वहीं अब फिर काजोल का एक नया वीडियो सामने आ चुका है, जिसे देख यूजर्स की हंसी छूट पड़ी है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल का मोबाइल फोन उनके हाथ से छूट कर नीचे गिर जाता है। काजोल के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताएं तो काजोल अपनी मोबाइल में मगन होकर सीढियों से उतरती रहती हैं, तभी अचानक उनका पैर लड़खड़ाता है और उनके हाथ से मोबाइल फोन छूट कर नीचे गिर जाता है, जैसी बाद वे परेशान हो जाती हैं, हालांकि कुछ समय बाद उन्हें उनका मोबाइल सही सलामत मिल जाता है। काजोल का ये लेटेस्ट वीडियो सुर्खियों में आ चुका है।

देखें यूजर्स के रिएक्शन (Kajol Getting Trolled)

काजोल के इस वीडियो को देख यूजर्स उन्हें ही ट्रोल करने लग गए हैं, क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब काजोल गिरते-गिरते बची हों, इसके पहले भी काजोल के साथ ये चीज कई बार हो चुकी हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये हर साल दुर्गा पूजा में गिरती है।" दूसरे ने लिखा, "ये हमेशा ही गिरती पड़ती रहती है।" तीसरे ने लिखा, "जैसी करनी वैसी भरनी।" चौथे ने लिखा, "काजोल के साथ हमेशा कुछ ना कुछ हो जाता है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "इनका फोन गिरता ही रहता है।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story