×

अच्छा! तो कंगना का इस वजह से लोग उड़ाते थे मजाक

suman
Published on: 5 Dec 2016 9:49 AM GMT
अच्छा! तो कंगना का इस वजह से लोग उड़ाते थे मजाक
X

kangana

मुंबई: पहाड़ों की क्वीन और बॉलीवुड की धड़कन कंगना रानौत की एंट्री बॉलीवुड में बहुत मुश्किल हुई,लेकिन आज उनकी गिनती यहां की डिमांडेबल एक्ट्रेस में होती है। हिमाचल से आई कंगना को शुरु में ड्रेस सेंस ना होने और अंग्रेजी नहीं आने के कारण लोग शर्मिंदा करते थे।

kangana23

कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा, अपने जन्म के स्थान को लेकर उन्हें कोई शर्मिन्दगी नहीं है। लोगों ने उन्हें शर्मिन्दा करने का प्रयास किया कि वे एक छोटे शहर से यहां आयी है और ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल सकती या ठीक ढंग से कपड़े पहनने का ढंग नहीं है, लेकिन ऐसी बातों से उनको कुछ फर्क नहीं पड़ता है।kangana1

कंगना ने कहा कि उनका व्यक्तित्व हमेशा उनके जन्मस्थान को प्रभावित करता रहा है। आज भी जब वे काम करती है तो सबसे पहले लोग उन्हें ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं अच्छा तो यही वह नाजुक सुंदर लड़की है, लेकिन काम करने पर ये सब बाते गायब हो जाती हैं।

kangna-ranout

उन्होंने कहा- सबसे पहले महिला को अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए और खुद को पुरुषों के बराबर समझना चाहिए। इस तरह से उनके साथ ठीक बर्ताव किया जाएगा। कंगना ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज महिला खुले तौर पर बिना किसी डर के अपनी आवाज उठा रही है और लोग भी उसे सुनने के लिए उत्सुक हैं।

suman

suman

Next Story