×

Kangana Ranaut: जो अब तक किसी ने नहीं किया, वो काम करेंगी कंगना रनौत, सुनेंगे तो आप भी कहेंगे- वाह

Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी फिल्म "तेजस" को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 Oct 2023 1:10 PM GMT
Kangana Ranaut
X

Kangana Ranaut (Photo- Social Media)

Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी फिल्म "तेजस" को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। सिर्फ तीन दिन बाद आप कंगना की फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकेंगे, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले पंगा क्वीन अपनी इस फिल्म को जी-जान लगाकर प्रमोट कर रहीं हैं। दूसरे शहरों में जाकर कंगना अपने फैंस से फिल्म देखने की अपील कर रहीं हैं। वहीं अब कंगना रनौत को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन उनके फैंस को उनपर गर्व होने वाला है।

ये बड़ा काम करने जा रहीं हैं कंगना रनौत

आज देशभर में दशहरे की धूम देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के जरिए मनोरंजन जगत के सितारे अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दे रहें हैं, वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने चाहने वालों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।


हालांकि वहीं इसी के साथ कंगना रनौत ने अपने चाहने वालों के साथ एक ऐसी खुशखबरी शेयर की है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठें हैं। दरअसल कंगना रनौत ने बताया के वह दिल्ली में आयोजित दशहरे के सेलिब्रेशन में रावण का दहन करने वाली हैं। जी हां!! कंगना रनौत ने खुद इसका खुलासा किया है।

कंगना रनौत तोड़ेंगीं 50 साल पुराना नियम

कंगना रनौत ने अपना एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह दिल्ली के दशहरा उत्सव में शामिल होंगी, और रावण का दहन भी वह खुद करेंगी। कंगना रनौत ने बताया कि इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब एक औरत रावण का दहन करेगी। जी हां!! वाकई यह एक ऐतिहासिक पल होने वाला है, क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब रावण का दहन किसी महिला द्वारा किया जायेगा।

दिल्ली पहुंच चुकीं हैं कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली पहुंच चुकीं हैं और लगभग रावण दहन की सारी तैयारियां भी हो चुकीं हैं। खबरों की मानें तो 7 बजे के आसपास रावण दहन किया जाएगा।

इस दिन रिलीज हो रही है तेजस

कंगना रनौत अपनी फिल्म "तेजस" को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं। इस फिल्म में कंगना तेजस गिल का किरदार निभा रहीं हैं। फिल्म की कहानी इंडियन एयरफोर्स पर आधारित है। इस फिल्म को 27 अक्टूबर से आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story