×

बेबी बंप के साथ नजर आई करीना कपूर, देखिए फोटो में खबर की सच्चाई

suman
Published on: 28 Feb 2019 1:07 AM GMT
बेबी बंप के साथ नजर आई करीना कपूर, देखिए फोटो में खबर की सच्चाई
X

मुंबई. करीना कपूर खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीहै। इस फोटो में करीना कपूर बेबी बंप के साथ दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है। करीना रियल लाइफ में नहीं, बल्कि रील लाइफ में प्रेग्नेंट हैं। करीना कपूर का ये उनकी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज का लुक है। इस फिल्म में करीना कपूर अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी सेरोगेसी से जुड़ी हुई है।

गुड न्यूज फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। फिल्म में अक्षय करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। वहीं, इस फोटो में करीना कपूर ग्रे-टीशर्ट और पयजामे में नजर आ रही हैं। गुड न्यूज के बाद करीना कपूर अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं। तख्त एक पीरियड फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और अनिल कपूर हैं।

suman

suman

Next Story