×

करिश्मा कपूर का हुआ तलाक, जानें कैसे शुरू हुई थी रिश्तों में कड़वाहट

Newstrack
Published on: 14 Jun 2016 6:56 AM GMT
करिश्मा कपूर का हुआ तलाक, जानें कैसे शुरू हुई थी रिश्तों में कड़वाहट
X

[nextpage title="next" ]

karishma kapoor, actress, bollywood करिश्मा-संजय कपूर

मुंबई: आखिरकार ऑफिशियली करिश्मा कपूर और संजय कपूर एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। सोमवार को मुंबई फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि 2014 में उन्होंने तलाक की पिटीशन दायर की थी और इससे पहले से दोनों अलग रह रहे है। इस बीच मामले में कई मोड़ आए। मामला बच्चों की कस्टडी को लेकर उलझ रहा था, जिसे इसी साल अप्रैल में आपसी सहमति से सुलझा लिया गया और बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दे दी गई।

आगे की स्लाइड्स में करिश्मा कपूर की तलाक से जुड़ी खबर..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

karishma kapoor, divorce actress करिश्मा कपूर

10 करोड़ रुपए और एक बांगला पर हुई सुलह

संजय कपूर ने तलाक के बाद बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया है तो वहीं करिश्मा जिस डुप्लेक्स में रहती हैं, वो उनके नाम ही रहेगा। इसके अलावा, संजय को बच्चों की पढ़ाई और बाकी के खर्च भी उठाने होंगे। करिश्मा न केवल अपनी ज्वैलरी, बल्कि शादी की ज्वैलरी भी अपने पास रख सकती हैं। दोनों बच्चे समायरा और कियान करिश्मा के पास रहेंगे। हालांकि, उनसे मिलने का अधिकार संजय के पास सुरक्षित हैं। सूत्रों की मानें तो सालभर में दो से तीन महीने का वक्त संजय बच्चों के साथ बिता सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए दोनों कपल ने लगाएं आरोप-प्रत्यारोप

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

karishma-2

फैमिली कोर्ट में चला मामला

करिश्मा और संजय के बीच तलाक और बच्चों को अपने पास रखने का अधिकार हासिल करने का मामला मुंबई के फैमिली कोर्ट में चल रहा था। कोई फैसला आ पाता, उससे पहले ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। सुप्रीम कोर्ट ने संजय-करिश्मा के वकीलों से समझौते के लिए शर्तें तैयार करने को कहा था। करिश्मा कपूर ने संजय और अपनी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए संजय ने क्यों कहा करिश्मा को लालची?

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

karishma-marriagge

2003 में हुई थी दोनों की शादी

करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। 2012 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में रहता हैं। पहले दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक की अर्जी दायर की थी। बाद में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। करिश्मा ने इसी साल फरवरी में संजय और उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। संजय करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप पहले ही लगा चुके हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए करिश्मा ने की मेंटल हैरेसमेंट की शिकायत

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

karishma-kapoorकरिश्मा ने की मेंटल हैरसमेंट की शिकायत

खबरों के अनुसार, करिश्मा ने खार पुलिस स्टेशन में मेंटल हैरेसमेंट की शिकायत की। एप्लिकेशन पर गौर करने के बाद पुलिस ने करिश्मा को बुलाया और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर एफआईआर (FIR No. 98/16) दर्ज कर ली। करिश्मा के स्टेटमेंट के आधार पर पुलिस ने दहेज की धारा 498 (A) और सेक्शन 34 के तहत मामला दर्ज किया था। बता दें कि 498 (A) पति या उसके किसी रिलेटिव द्वारा महिला को प्रताड़ित करने से जुड़ी है। जबकि इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 34 के मायने कॉमन इंटेंशन से किए गए क्राइम से हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए संजय का एक्सट्रामेरिटोरियल रिलेशनशिप

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

karishma--sanjay-kapoor

शादी होने के बाद भी दूसरी औरत से रिलेशन

करिश्मा ने संजय कपूर पर किसी और महिला के साथ रहने का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि संजय शादीशुदा होने के बावजूद दिल्ली में पिछले दो साल से किसी और महिला और उसके बच्चे के साथ रहते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए संजय ने क्यों कहा करिश्मा को लालची?

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

karishma-1

संजय का आरोप करिश्मा को पैसों से प्यार

मुंबई की एक कोर्ट में पिटीशन में संजय आरोप लगा चुके हैं कि करिश्मा ने सिर्फ पैसे और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए उनसे शादी की थी। उन्होंने ये भी कहा था कि करिश्मा अच्छी पत्नी और बहू बनने में नाकाम रहीं। उन्होंने कहा था कि वे बच्चों का इस्तेमाल भी पैसे ऐंठने के लिए कर रही हैं। करिश्मा ने बच्चों को उनके बीमार पिता से भी नहीं मिलने दिया गया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए रणधीर ने क्यों कहा संजय को अय्याश?

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

karishma-randheer

रणधीर कपूर आए बचाव में

करिश्मा कपूर के पिता और एक्टर रणधीर कपूर संजय कपूर के आरोपों पर भड़क गए थे। उन्होंने कहा था, हमारे बारे में सब जानते हैं। हम दूसरों के पैसे लेकर जीने वाले लोग नहीं हैं। भगवान ने हमें पैसा और टैलेंट, दोनों दिए हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में रणधीर ने कहा था, संजय थर्ड क्लास आदमी है। वे कभी नहीं चाहते था कि करिश्मा संजय से शादी करे। संजय एक अय्याश शख्स है। उसने कभी पत्नी का ध्यान नहीं रखा। वो दूसरी औरतों के साथ रहता था। पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है। इससे ज्यादा उसके बारे में कुछ नहीं कहना।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए संजय का किस से जुड़ रहा है नाम

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

KARI-SANJAY-KAPOOR

इससे जुड़ा संजय का नाम?

संजय पेज-थ्री पर्सनैलिटी भी हैं। वे बॉलीवुड की पार्टियों और फैशन शो में नजर आते रहे हैं। संजय का नाम मॉडल प्रिया चटवाल से जोड़ा जा चुका है। दोनों को कुछ पार्टियों में एक साथ देखा गया है।

[/nextpage]

Newstrack

Newstrack

Next Story