×

Malaika Arora: बीच इंटरव्यू मलाइका ने अर्जुन की कर दी बेइज्जती, कह दी ऐसी बात की सुन चढ़ जाएगा आपका भी पारा

Malaika Arora: बॉलीवुड के स्टार कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। इस बीच मलाइका का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 25 April 2023 3:09 PM GMT
Malaika Arora: बीच इंटरव्यू मलाइका ने अर्जुन की कर दी बेइज्जती, कह दी ऐसी बात की सुन चढ़ जाएगा आपका भी पारा
X
Malaika Arora (Image Credit: Instagram)

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों का रिश्ता एक खुली किताब की तरह है, जिसके बारे में सब जानते हैं। दोनों को अक्सर पब्लिक प्लेस पर साथ में स्पॉट किया जाता है और कपल अक्सर खुलकर अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हैं। इस बीच एक बार फिर मलाइका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

अर्जुन कपूर की नहीं आता खाना बनाना

दरअसल, मलाइका ने 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में पहली बार अर्जुन के लिए की गई कुकिंग को याद करते हुए कहा ‘मैं अर्जुन के लिए हमेशा खाना पकाती हूं। मैं उनसे खाना बनाने के लिए कहने की गलती नहीं करूंगी। अगर आप खाना नहीं बना सकते तो मैं किसी से खाना बनाने के लिए क्यों कहूंगी, ये थोड़ी बेवकूफी है। उन्हें तो चाय बनानी भी नहीं आती तो खाना क्यों बनाएंगे? मैं कुकिंग करके खुश हूं और ये ठीक है। हम दोनों को खाना पकाने की जरूरत नहीं है। जो खाना मैं बनाती हूं उसे वो एंजॉय करते हैं।''

मलाइका ने अर्जुन को बताया अधिक समझदार

इससे पहले, मलाइका ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि अर्जुन उनसे ज्यादा समझदार हैं। उन्होंने कहा था, ‘अर्जुन बहुत लिबरल और केयरिंग हैं। अर्जुन के साथ घर बसाना अच्छा लगेगा और हमारे रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे, क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं। मैं अगले 30 साल तक इसी तरह काम करना पसंद करूंगी। कुछ नए बिजनेस एक्सप्लोर करना चाहती हूं, ट्रैवेल करना चाहती हूं।’

सलमान खान की एक्स भाभी हैं मलाइका

बता दें कि मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। कई साल साथ बिताने के बाद दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है। दोनों अपने बेटे की देखभाल मिलकर करते हैं। साल 2019 में मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों एक साथ वेकेशन पर भी जाते हैं और सोशल मीडिया पर वीडियोज-फोटोज शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story