×

ममता कुलकर्णी अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में फंस कर बर्बाद कर ली फिल्मी करियर

90 दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का आज बर्थडे है। 'मुझको राणा जी माफ करना फेम एक्ट्रेस ममता के फिल्मी करियर की शुरुआत तिरंगा फिल्म से हुआ।

Shweta
Published By Shweta
Published on: 20 April 2021 9:02 AM GMT
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का
X

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का ( फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः 90 दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का आज बर्थडे है। बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज से पहचान बनाने वाली ममता कुलकर्णी का जन्म मुबंई में 20 अप्रैल 1972 में हुआ। 'मुझको राणा जी माफ करना फेम एक्ट्रेस ममता के फिल्मी करियर की शुरुआत तिरंगा फिल्म से हुआ। इस फिल्म में इनका छोटा सा रोल रहा।

बता दें कि ममता की फिल्म आशिक आवारा साल 1993 में आई जो उस साल की सबसे सुपरहिट फिल्म रही। इसके बाद से ममता ने स्टारडस्ट मैग्जीन के कवर शूट के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया। और जब यह मैगजीन बाजार में आई तो लोग इसको खरीदने के लिए टूट पड़े। ममता इस फोटोशूट से रातोंरात स्टार बन गई। इसके बाद से उन्हें कई बड़े प्रोड्यूसर्स के ऑफ़र आने लगे।

गौरतलब है कि ममता के पास उस समय फिल्मों की लाइन लग गई थी। उस समय वह सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन में काम किया। जिसके बाद से वह धीरें-धीरें फिल्मी दुनिया से गायब हो गई।

अंडरवर्ल्ड से ममता का रहा कुछ खास कनेक्शन

बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के बाद भी ममता फिल्मी जगत में टीक नहीं पाई। इसके बाद ममता सुर्खियों में तब आई जब अंडरवर्ल्ड डॉन छोटे राजन के साथ इनका नाम जुड़ा। ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ ममता कुलकर्णी का रिश्ता लंबा चला इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। और इसके साथ ही ममता का फिल्मी दुनिया से कनेक्शन टूट गया।


इन सुपरस्टार्स के साथ कर चुकी हैं काम

आपको बता दें कि ममता बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन के साथ काम कर चुकी हैं।


ममता की सुपरहिट फिल्में


यह दूसरी बाद है कि ममता फिल्मी दुनिया से गायब हो गई लेकिन ममता ने जितने भी फिल्म किए वह सभी आज भी लोगों को याद है। ममता कुलकर्णी की सुपरहिट फिल्मों में गोविंदा के साथ साल 1997 में आई फिल्म नसीब, आमिर खान के साथ साल 1995 में आई फिल्म बाजी, सैफ अली के साथ साल 1993 में आई फिल्म आशिक आवारा, सुनील शेट्टी के साथ 1993 में आई फिल्म वक्त हमारा है,अक्षय कुमार के साथ 1995 में आई फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी, यह सभी फिल्में ममता की सुपरहिट फिल्मों में है शुमार है।

Shweta

Shweta

Next Story