Manushi Chillar Boyfriend: बॉयफ्रेंड संग वायरल हुआ मानुषी छिल्लर का रोमांटिक वीडियो, जानिए किसे कर रहीं डेट एक्ट्रेस

Manushi Chillar Boyfriend: ! मानुषी इस समय अपने रिलेशनशिप की वजह से लाइमलाइट में आ चुकीं हैं, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शख्स संग दिखाई दे रहीं हैं, इस वीडियो के सामने आते ही चर्चा तेज हो गई है कि एक्ट्रेस उसी शख्स को डेट कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 July 2024 5:47 AM GMT
Manushi Chillar Boyfriend
X

Manushi Chillar Boyfriend (Photo- Social Media)

Manushi Chillar Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर अपनी ग्लैमरस अदाओं से हर किसी के होश उड़ाती रहतीं हैं, सोशल मीडिया पर उनकी हॉट तस्वीरें देख फैंस घायल हो जाते हैं। मानुषी छिल्लर एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी हैं, लेकिन उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी हॉट तस्वीरें नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। जी हां! मानुषी इस समय अपने रिलेशनशिप की वजह से लाइमलाइट में आ चुकीं हैं, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शख्स संग दिखाई दे रहीं हैं, इस वीडियो के सामने आते ही चर्चा तेज हो गई है कि एक्ट्रेस उसी शख्स को डेट कर रहीं हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

जान्हवी कपूर की देवरानी बनेंगी मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar Boyfriend Veer Pahariya)

मानुषी छिल्लर निखिल कामथ संग रिलेशनशिप में थीं, ये बात तो सभी जानते हैं, निखिल संग उनका ब्रेकअप भी हो चुका है, ये भी बात सब को पता है, लेकिन अब निखिल संग ब्रेकअप के बाद मानुषी किसी और शख्स संग रिलेशनशिप में आ गईं हैं। जी हां! दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है, जो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी का है। इस वीडियो में मानुषी छिल्लर वीर पहाड़िया के साथ ठुमका लगाते नजर आ रहीं हैं।


बता दें कि वीर पहाड़िया जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के छोटे भाई हैं। वीडियो में मानुषी और वीर पहाड़िया के साथ जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी ठुमका लगाते दिख रहें हैं। मानुषी और वीर पहाड़िया के इस वीडियो को देख ही इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं।

मानुषी छिल्लर वर्कफ्रंट (Manushi Chillar Workfront)

मानुषी छिल्लर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं हैं। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म "बड़े मियां और छोटे मियां" में देखा गया था, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य किरदार में थे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story