×

Monalisa Video: मोनालिसा ने दिया दीपिका पादुकोण को करारी टक्कर, "अंग लगा दे रे" गाने पर किया सेक्सी डांस

Monalisa Dance Video Viral: एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट डांस वीडियो से फैंस के दिल पर कहर गिराया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मोनालिसा के इस डांस वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी टक्कर दें रहीं हैं।

Anushka Rati
Published on: 21 Dec 2022 3:55 PM GMT
Monalisa Dance Video Viral
X
Monalisa Dance Video Viral (image: social media)

Monalisa Dance Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा ने भले ही भोजपुरी पर्दे से दूरी बना लीं है। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए मोनालिसा आए दिन अपने फैंस को एंटरटेन करतीं नजर आतीं हैं। इन दिनों मोनालिसा टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहीं हैं और दर्शकों को अपनी कातिल अदाओं से उन्हें अपना कायल बना रहीं हैं। जहां एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट वीडियो से फैंस के दिल में तूफान मचा दिया है। शेयर की गई इस वीडियो में मोनालिसा का डांस मूव्स देख कर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

मोनालिसा ने बॉलीवुड हिंदी सॉन्ग 'अंग लगा दे रे' पर अपना ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो गया है।

देखिए मोनालिसा का डांस वीडियो

एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना ये लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस मोनालिसा नागिन जैसे बलखाते हुए डांस करतीं नजर आईं हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा व्हाइट कलर की साड़ी और नीले ब्लाउज में नजर आ रहीं हैं। जहां मोना अपने सिजलिंग मूव्स और कातिल अदाओं से अपने फैंस का दिल लूट रहीं हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही मोना ने इसके कैप्शन में लिखा, 'अंग लगा दे रे… मेरा पसंदीदा है।" मोनालिसा के अपने इस डांस वीडियो को शेयर करने के महज कुछ ही देर में ढेरों लाइक्स मिल चूकें हैं और फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

अगर फैंस के रिएक्शन की बात करें तो, एक फैन ने लिखा, 'हॉट हमेशा की तरह फायर', दूसरे ने लिखा, 'मैम लगता है कि आपको देखते-देखते ही मर जाएंगे।' तीसरे ने लिखा, 'देखना यार ठंड मत लगवा लेना', तो चौथे ने लिखा, 'मौसम बना दिया।' इसी तरह से कई लोग मोनालिसा की तस्वीरों पर दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी बोल्ड और हॉट अदाओं की वजह से सबके दिलों पर राज करतीं हैं। उनके इस सेक्सी डांस मूव्स वाले वीडियो ने उनके फैंस का आज दिन ही बना दिया है। इस डांस वीडियो में उनकी लहरातीं नागिन सी अदाएं फैंस की धड़कनें बढ़ा रही हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस बोल्ड अवतार के लिए काफी लाइमलाइट में रहती हैं। जहां हाल ही में मोनालिसा ने अपनी हॉट रेड कलर की साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं थीं।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story